ओडिशा के मलकानगिरि जिले में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया। जिला पुलिस अधीक्षक मित्रभानू महापात्र ने सोमवार को बताया कि नक्सलियों ने रविवार रात केरियागुदा गांव में धावा बोला और दो जनजातीय लोगों को उनके घर से बाहर निकालकर पीट-पीटकर मार डाला। नक्सलियों को उनके पुलिस का मुखबिर होने का शक था।
इन हत्याओं के बाद जिले में नक्सल-रोधी अभियान तेज कर दिए गए हैं। मलकानगिरि जिले के पनसपुत गांव में भी सुरक्षा कर्मियों और हथियारबंद नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मलकानगिरि नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। यह भुवनेश्वर से करीब 618 किलोमीटर दूर है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें