प्रधानमंत्री ने बिजली बचाओ कार्यक्रम की शुरूआत एलइडी बल्ब जला कर की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 जनवरी 2015

प्रधानमंत्री ने बिजली बचाओ कार्यक्रम की शुरूआत एलइडी बल्ब जला कर की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में बिजली बचाने को लेकर एक राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरूआत की है। इस कार्यक्रम के तहत देशवासियों को अपने घर में बिजली के साधारण, बल्ब बदल कर उनकी जगह एलइडी आधारित बल्ब लगाने की अपील की गई है। प्रधानमंत्री ने इसकी शुरूआत साउथ ब्लॉक में एक एलइडी बल्ब जला कर की।

दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत ऊर्जा मंत्री पियुष गोयल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग समेत कई और बड़े अधिकारी भी शामिल थे। 'बिजली बचाओ, देश बनाओ' के पंच लाइन से शुरू हुए इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में घर से लेकर सड़क तक के बल्ब बदलने की अपील की गई है। अपने घर, दफ्तर व गली मुहल्लों से साधारण बल्ब, सीएफएल व ट्यूब लाइट की जगह एलइडी आधारित बल्ब के इस्तेमाल की सलाह दी गई है। योजना की शुरूआत पर पीएम ने साउथ ब्लॉक में एलइडी बल्ब जला कर की। बता दें कि पूरे साउथ ब्लॉक में एलइडी बल्ब के इस्तेमाल से प्रत्येक महीने सात हजार यूनिट बिजली की बचत की जा सकती है।

प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर दिल्ली में एक योजना की भी शुरूआत की है। इस योजना के तहत एलइडी बल्ब के लिए 5 जनवरी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरू किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन कराने वाले बिजली उपभोक्ताओं को बाजार से कम कीमत पर एलइडी बल्ब दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: