वायुसेना का मिग 27 विमान राजस्थान में दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 27 जनवरी 2015

वायुसेना का मिग 27 विमान राजस्थान में दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित


वायु सेना का लडाकू विमान मिग 27 राजस्थान में बाडमेर से करीब आठ किलोमीटर दूर शिवकर रोड के निकट आज दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. हालांकि, इस युद्धक विमान का पायलट सुरक्षित है. बाडमेर के पुलिस अधीक्षक अनिल पारीख देशमुख के अनुसार विमान का पायलट सुरक्षित है, लेकिन विमान दुर्घटना में एक नागरिक घायल हो गया.
 
पुलिस अधीक्षक के अनुसार विमान कें दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसका मलबा एक मोटर साइकिल सवार पर गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि मोटरसाइकिल जल गई. रक्षा प्रवक्ता मनीश ओझा के अनुसार वायु सेना का लडाकू विमान मिग 27 जोधपुर से उत्तराई (बाडमेर) की अपनी नियमित उडान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
 
प्रवक्ता के अनुसार, मिग मध्याहन तीन बजकर दस मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ. उन्होंने बताया कि विमान का पायलट सुरक्षित कूद गया और उसे अस्पताल ले जाया गया है. प्रवक्ता के अनुसार हादसे की ‘कोर्ट ऑफ इन्कवायरी’ के आदेश दे दिये गये हैं. पुलिस अधीक्षक के अनुसार युद्धक विमान मिग 27 की दुर्घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं.
 
इस महीने में यह दूसरा हादसा है इससे पहले जनवरी के प्रथम सप्ताह में पायलट रहित टोही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.
 

कोई टिप्पणी नहीं: