मंत्रिमंडल ने टू जी स्पेक्ट्रम नीलामी की कीमतें को मंजूरी दी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 जनवरी 2015

मंत्रिमंडल ने टू जी स्पेक्ट्रम नीलामी की कीमतें को मंजूरी दी

ministry-grant-spectrum-rate
सरकार ने टू जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए न्यूनतम आधार मूल्य को आज मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुयी मंत्रिमंडल की बैठक में दूरसंचार विभाग के 800  900 तथा।800 मेगाहट्र्ज बैंड में स्पेक्ट्रम नीलामी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। इसके अनुसार 800 मेगाहट्र्ज बैंड में स्पेक्ट्रम का आधार मूल्य अखिल भारतीय स्तर पर 3646 करोड रूपये प्रति मेगाहट्र्ज रखा गया है। बैठक के बाद जारी बयान के अनुसार दिल्ली  मुंबई  कोलकाता और जम्मू कश्मीर को छोडकर शेष भारत के लिए 900 मेगाहट्र्ज बैंड के स्पेक्ट्रम का अखिल भारतीय आधार मूल्य 3980 करोड रूपये प्रति मेगाहट्र्ज और 1800 मेगाहट्र्ज बैंड के स्पेक्ट्रम के लिए यह मूल्य महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल को छोडकर पूरे देश के लिए 219। करोड रूपये प्रति मेगाहट्र्ज तय किया गया है। इस नीलामी से सरकार को 64 हजार करोड रूपये मिलने की संभावना है। 

सरकार ने टू जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के साथ ही थ्री जी स्पेक्ट्रम .. 2100 मेगाहट्र्ज बैंड.. की नीलामी करने का भी निर्णय लिया है लेकिन इसके लिए विस्तृत ब्योरा बाद में घोषित किया जायेगा। बयान के अनुसार कुल मिलाकर 380.75 मेगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी की जायेगी जिसमें से 800 मेगाहट्र्ज  बैंड में अखिल भारतीय स्तर पर 103.75 मेगाहट्र्ज  की नीलामी होगी। इसी तरह से 900 मेगाहट्र्ज बैंड में देश के 17 र्सकिलों में 177.8 मेगाहट्र्ज तथा।800 मेगाहट्र्ज बैंड में 15 र्सकिलों में 99.2 मेगाहट्र्ज  स्पेक्ट्रम नीलाम किया जायेगा। इस नीलामी में भी पिछले वर्ष फरवरी में हुयी स्पेक्ट्रम नीलामी की तय शर्तें  योग्यता तथा भुगतान की व्यवस्था लागू होगी। इस नीलामी से कुल मिलाकर 64840 करोड रूपये का राजस्व मिलने का अनुमान है जिसमें से 16 हजार करोड रूपये चालू वित्त वर्ष में मिलने की उम्मीद है। इसमें थ्री जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से मिलने वाला राजस्व शामिल नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं: