भाजपा का भ्रष्टचार, अपराध और लालू नीतीश मुक्त सरकार देने का वादा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 जनवरी 2015

भाजपा का भ्रष्टचार, अपराध और लालू नीतीश मुक्त सरकार देने का वादा

lalu-nitish-free-bihar-call-bjp
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में भ्रष्टचार. अपराध और लालू नीतीश मुक्त सरकार देने का वादा करते हुए कहा कि जब तक बिहार के प्रशासन में पहले भ्रष्टचार. अर्कमण्यता और गैर जिम्मेदारी को खत्म नहीं किया जायेगा तब तक बिहार प्रगति के रास्ते पर नहीं जा सकता है । भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन आज पारित राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया है कि राज्य में विकास के लिए पारर्दशी. भ्रष्टाचार मुक्त और विकास के रास्ते पर चलने वाली सरकार की जरूरत है ।वैसी सरकार सिर्फ भाजपा ही दे सकती है । पार्टी ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का वादा करते हुए कहा कि भाजपा गरीबों. अतिपिछड़ों और महादलितों के कल्याण के विषय को र्सवोच्च प्राथमिकता देगी. प्रस्ताव में कहा गया है कि बिहार में बनने वाली भाजपा की सरकार प्रधानमंत्री के आश्वासन के अनुरूप प्रत्येक गरीब व्यक्ति को मुफत घर और पीने का पानी देगी।शिक्षा.स्वास्थ्य और कृषि में सुधार लाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता होगी.

राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया है कि जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने राज्य में खिसक ते जनाधार को देखकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद रिमोर्ट सरकार चलाने के लिए महादलित जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा तो दिया लेकिन वह सत्ता के मोह को त्याग नहीं पाये. अब ऐसी स्थिति हो गयी है कि प्रशासनिक तंत्र श्री नीतीश कुमार के इशारे. श्री मांझी के विवादित बयान और लालू के भय के बीच उलझ कर रह गया है । प्रस्ताव में कहा गया है कि श्री नीतीश कुमार ने भ्रष्टचार के आरोप में चुनाव लड़ने से अयोग्य करार दिये गये राष्ट्रीय जनता दल :राजद: के लालू प्रसाद यादव तथा समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव और इंडियन नेशनल लोक दल के ओम प्रकाश चौटाला के भ्रष्टचार और परिवारवाद से गठबंधन कर समाजवाद की एक नयी विकृत परिभाषा गढ़ने की कोशिश की है । दरअसल यह भ्रष्टाचार और परिवारवाद का गठबंधन है । प्रस्ताव में कहा गया है कि बिहार में राजदशजदयू के गठजोड़ और संभावित विलय का परिणाम सामने आने लगा है । राज्य में एक बार फिर अपराधी सिर उठाने लगे है । प्रस्ताव के जरिये भाजपा ने संकल्प व्यक्त किया कि वे लालूशनीतीश के विकृत अवसरवादी गठबंधन और संभावित विलय के दुष्परिणामों से जनता को सचेत करेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं: