विधायक और पूर्व विधायक अंत्येष्ठि राजकीय सम्मान के साथ होगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 जनवरी 2015

विधायक और पूर्व विधायक अंत्येष्ठि राजकीय सम्मान के साथ होगी

jitan ram manjhi
बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कदबा विधान सभा क्षेत्र के विधायक भोला राय और धोरैया के पूर्व विधायक राम स्वरुप हरिजन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराने की घोषणा की 1 
      
श्री मांझी ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व0 भोला राय 1995 में पहली बार और 2010 में दूसरी बार कटिहार जिले के कदबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुये थे 1 उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं र्कमठ विधायक के  रुप में जाने जाने वाले श्री राय के निधन से राजनीति जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को धैर्य प्रदान करने की शक्ति देने की प्रार्थना की. मुख्यमंत्री ने बांका जिले के धोरैया के पूर्व विधायक राम स्वरुप हरिजन के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि स्व0 हरिजन एक सक्रि य राजनेता और व्यवहार कु शल व्यक्त्वि के मालिक थे। उनके निधन से राजनीति जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है। ईशवर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें। 

श्री मांझी ने संबंधित अधिकारियों को  निर्देश दिया कि वे स्व0 भोला राय और स्व0 हरिजन के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न करायें उल्लेखनीय है कि कटिहार जिले के कदवा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक भोला राय और बांका जिले के धोरैया से कांग्रेस के पूर्व विधायक राम स्वरुप हरिजन का कल निधन हो गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: