सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली फिल्म है क्वीन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 जनवरी 2015

सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली फिल्म है क्वीन

most-profitable-movie-queen
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान की फिल्म पीके भले हीं बॉलीवुड के इतिहास की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म हो लेकिन मुनाफा कमाने के लिहाज से वह क्वीन से पीछे है। आमिर की फिल्म पीके 19 दिसंबर को प्रर्दशित हुयी है।पीके ने बॉक्सऑफिस पर भारतीय बाजारो में 300 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की है लेकिन लागत के मुकाबले सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने फिल्म पीके नही बल्कि क्वीन है। 

कंगना रनौत की फिल्म क्वीन 13 करोड़ के बजट मे बनी है और उसने भारतीय बाजार में 61 करोड़ रूपये की कमाई की।इस तरह फिल्म ने 369 फीसद मुनाफा कमाया वहीं फिल्म पीके ने लागत के मुकाबले 288 फीसद ज्यादा मुनाफा कमाया 1लगभग 85 करोड़ की लागत से बनी पीके अब तक 332 करोड रूपए कमा पाई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: