बिहार : नूतन वर्ष में भी गंदगी से पाले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 जनवरी 2015

बिहार : नूतन वर्ष में भी गंदगी से पाले

  • पेयजल और स्वच्छता मंत्री रामकृपाल यादव ध्यान देंगे
  • पश्चिम मैनपुरा ग्राम पंचायत को सांसद आर.के.सिन्हा लिए हैं गोद 

no-clean-in-new-year
पटना। साल 2014 में कुर्जी ग्राम में जलजमाव व गंदगी का अम्बार। साल 2015 के आगमन पर कुर्जी ग्राम में जलजमाव व गंदगी का अम्बार बरकरार है। इस दोनों के बीच में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ। हां, केवल कुर्जी ग्राम के नाम में परिवर्तन हुआ है। 

सनद रहे कि कुर्जी ग्राम का नाम बदलकर मुंगेरी ग्राम कर दिया गया है। कुर्जी ग्राम को मुंगेरी ग्राम करने का ध्यानाकर्षण प्रस्ताव बिहार विधान परिषद में दिलीप कुमार जायसवाल लाए थे। इसके आलोक में सूबे के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने विधान परिषद में मुंगेरी ग्राम करने का ऐलान किया गया है। जो स्वागत योग्य कदम है। कई लोगों ने स्वागत किए हैं। पूर्व मंत्री मुंगेरी लाल के नाम से कुर्जी ग्राम अब मुंगेरी ग्राम बन गया है। 
नागरिकों को नूतन वर्ष में भी गंदगी से पड़ गया पालाः कुर्जी मोड़ से पाटलिपुत्र काॅलोनी में जाने वाले मार्ग में भूगर्भ नाला निर्माण किया गया है। वह भी एक नहीं तीन नाला है। हाथ के दाएं-बाएं और बीच में नाला है। इन नालों की निकासी है। चश्मा सेन्टर गली से होकर कुर्जी नहर में निकासी किया गया है। नाला जाम रहने के कारण जल निकासी नहीं हो रहा है। इसके कारण कुर्जी मोड़ से चश्मा सेंटर मोड़ तक जलजमाव और गंदगी का अम्बार हो गया है। 

नीचे में गंदा पानी और ऊपर में चाली रखकर सब्जी बेचने की मजबूरीः चोली के नीचे क्या है.........? उसी तरह चाली के नीचे क्या है..... ? कुछ इसी तरह से सब्जी और फल बेचा रहा है। गंदगी और जलजमाव होने से दुर्गंध से लोग परेशान हैं। प्रदूषित माहौल में विक्रेता और क्रेता हैरान हैं। राजधानी में पेयजल और स्वच्छता मंत्री रामकृपाल यादव और राज्य सभा के सांसद आर.के.सिन्हा रहते हैं। रामकृपाल यादव, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री हैं। आर.के.सिन्हा, ने आदर्श ग्राम योजना के तहत मैनपुरा ग्राम पंचायत को गोद लिए हैं। इसके बावजूद भी गंदगी को दूर नहीं किया जा रहा है। 

क्यों सामाजिक कार्यकर्ता दयाल शरण को गुस्सा आता?ः जहां पर जलजमाव और गंदगी है। वहां पर रोड अतिक्रमण करके दुकान सजायी गयी है। ऐसा करने से रोड जाम होने की प्रबल संभावना बन जाती है।किसी वंदे को वाहनों से टक्कर हो जाने के उपरांत दुकानदार संगठित होकर वाहन के चालक को ही जमकर ठोकाई कर देते हैं। यह कहना है सामाजिक कार्यकर्ता दयाल शरण का। आगे कहते हैं कि कुर्जी मोड़ पर यातायात पुलिस के द्वारा अवैध वसूली टेम्पो चालक से करते हैं। इसके कारण रोड जाम हो जाता है। उनका स्पष्ट कहना है कि कुर्जी मोड़ से चश्मा सेंटर तक अतिक्रमणकारियों के चंगुल से मार्ग को मुक्त कराया जाए। इस रूट में लोयला उच्च विघालय, नोट्रेडम एकेडमी के वाहनों के साथ टेम्पो-बस आदि का परिचालन होता है। इसके कारण मार्ग जाम रहता है। 


आलोक कुमार
बिहार 

कोई टिप्पणी नहीं: