कोयला खदानों का निजीकरण नहीं होगा : गोयल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 8 जनवरी 2015

कोयला खदानों का निजीकरण नहीं होगा : गोयल

no-privatisation-in-coal-mines-said-goyal
विद्युत एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने आज कोल इंडिया के श्रमिकों की आाशंकाों को दूर करते हुए साफ किया कि कोल इंडिया का निजीकरण नहीं कया जाएगा. श्री गोयल नें इन खबरों को भी निर्मूल बताया कि कोयला मजदूरों की  इस दो दिन की हडताल के कारण अनेक ताप बिजलीघरों में कोयले का भंडार चिंताजनक स्तर तक कम हो गया है और इससे बिजली उत्पादन प्रभावित हो सकता है । उल्लेखनीय है कि पांच यूनियनों ने कोल इंडिया के निजीकरण का विरोध करते हुए पांच दिन की हडताल का आह्वान किया था लेकिन ऊर्जा मंत्री के प्रयासों के चलते इसे दो दिन में ही वापस ले लिया गया 1 श्री गोयल ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में स्पष्ट किया कि बिजली की दरों में फिलहाल कोई वृद्धि नहीं होने जा रही है । श्री गोयल ने इस अवसर पर अपने मंत्रालय के  200 दिनों के काम काज पर ई बुक एवं पाकिट बुक भी जारी की 1उन्होंने कहा कि सरकार इस बात के प्रयास कर रही है कि  बिजली की कीमतें घटें साथ ही ऐसे नियम भी  बनाए जा रहे हैं जिनके तहत बिजली की दरों में इजाफा होने की संभावना कम हो जायेगी.

श्री गोयल ने आश्वासन दिया कि कोल इंडिया का  निजीकरण नहीं किया जाएगा इसलिए र्कमचारियों को डरने की जरूरत नहीं है। उनका कहना था कि कोयला खदाने सरकार की देखरेख में चलती रहेंगी और हर स्थिति में र्कमचारियों के हितों की हिफाजत की जाएगी 1 उन्होंने कहा कि नयी खदाने खुलने से कोयला क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। श्री गोयल ने कहा कि कोयला र्कमचारी यूनियन के नेताों के साथ कल हुए  समझौते के अनुरूप  संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति बनाने का निर्णय लिया गया है। समिति में मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा पांचों श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। यह समिति श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के माध्यम से  मजदूरों की समस्या को सरकार के समक्ष रखेगी और फिर उसकी सिफारिशों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें कल आश्वासन दिया है कि देश में कोयला का उत्पादन बढाया जाएगा और इसमें कमी नहीं आने दी जाएगी। उनका कहना था कि देश में अगले पांच साल  1.6 अरब टन कोयले का उत्पादन किया जाएगा और दस साल में इसे बढाकर तीन अरब टन कर दिया जाएगा। कोयला मजदूर संगठनों को तोडने के आरोप से संबंधित एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह आरोप गलत है। सभी संगठनों के प्रतिनिधि बातचीत से संतुष्ट थे और बातचीत  बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हुयी  1 उन्होंने कहा कि सरकार पारर्दशी तरीके से काम कर रही है और मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ जो बातचीत हुई है उसे जल्द ही वेब साइट पर डाल दिया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: