आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद से पृथक
छतरपुर/08 जनवरी/एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय, ईषानगर क्रमांक 2 के तहत आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 रामगढ़ की कार्यकर्ता गायत्री साहू को परियोजना अधिकारी अमित सिंह बम्हरौलिया ने पदीय कत्र्तव्यों में लापरवाही बरतने पर पद से पृथक् कर दिया गया है। कार्यकर्ता श्रीमती साहू के विरूद्ध मुख्यालय पर निवास न करने, रिकार्ड अपूर्ण रखने सहित अन्य अनियमितताओं के आरोप थे। पूर्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गायत्री साहू को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। इसके अतिरिक्त मुख्यालय पर निवास करने के लिये पत्र के माध्यम से अंतिम अवसर प्रदान किया गया था। इसके बावजूद श्रीमती साहू ने मुख्यालय पर रहना सुनिष्चित् नहीं किया। इस पर कार्यकर्ता को पद से पृथक करने की कार्यवाही की गई है।
तीर्थ यात्रा स्थगित
छतरपुर/08 जनवरी/मुख्यमंत्री तीर्थ दर्षन योजना के तहत 10 से 15 जनवरी के मध्य प्रस्तावित तीर्थ यात्रा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में जिले के समस्त तहसीलदारों को भी तीर्थ यात्रा स्थगित होने की जानकारी से अवगत करा दिया गया है।
मतगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण आज
छतरपुर/08 जनवरी/त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के तहत मतगणना सहायकों एवं पर्यवेक्षकों को 9 जनवरी को मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा। छतरपुर विकासखण्ड के लिये प्रशिक्षण का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में होगा, जबकि राजनगर विकासखण्ड के लिये शासकीय उत्कृष्ट उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय राजनगर में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण का समय प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
ईव्हीएम में कैण्डीडेट सेटिंग कार्य आज से षुरू होगा
छतरपुर/08 जनवरी/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. मसूद अख्तर ने ईव्हीएम में कैण्डीडेट सेटिंग के कार्य हेतु विकासखण्डवार दलों का गठन किया है। कैण्डसेट का कार्य महल रोड स्थित पुरानी तहसील प्रांगण में षुक्रवार को प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। छतरपुर विकासखण्ड के लिये 9 जनवरी को कैण्डसेट कार्य किया जायेगा। इसी तरह 10 जनवरी को राजनगर, 25 जनवरी को बड़ामलहरा, 27 जनवरी को बक्स्वाहा, 28 जनवरी को बारीगढ़, 14 फरवरी को नौगांव, 15 फरवरी को लवकुषनगर एवं 16 फरवरी को बिजावर विकासखण्ड के लिये कैण्डसेट कार्य किया जायेगा।
मेला महोत्सव में स्थानीय कवियों ने स्त्रोताओ को लोटपोट किया
नौगांव (छतरपुर) स्थानीय नौगांव नगर पालिका परिषद द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नौगांव मेला महोत्सव में 7 जनवरी को स्थानीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया । कवि सम्मेलन का शुभारंभ माॅं सरस्वती के चित्र पर पुष्प माला के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री इम्तियाज हुसैन, सांस्कृति सभापति श्री पंकज अग्निहोत्री, गणेश शंकर विधार्थी प्रेस क्लब के प्रातंकीय अध्यक्ष संतोष गंगेले ,वरिष्ठ कवि श्री केशवदास नायक के द्वारा किया गया । मंच पर कवियों का स्वागत नगर पालिका की ओर से श्री सुखनदन शर्मा, श्री हरिकिशुन तिवारी, श्री विजय खरे ने तिलक लगाकर किया । कवि सम्मेलन में सर्व प्रथम श्री देवेन्द्र गोस्वामी ने माॅं सरस्वती की बंदना से शुभारंभ किया युवा कवि विशाल तिवारी ने श्रृगांर रस की कविता पढकर लोगो को हसया वहीं एम जावेद ने शायरी और गजले पढकर स्त्रोताओं का मन मोह लिया ओमप्रकाश प्रजापति, श्री राजेन्द्र खरे, श्री राधे भारती, प्रेमनारायण चैबे बबलू ने बुन्देली कविताओं के द्वारा बुन्देलखण्ड की तस्वरी कब्य के द्वारा स्त्रोताओं के समक्ष रखी । वही बौबी एवं संदीप, सत्या ने पशु एवं पक्षीओं पर मार्मिक गीत गाकर राष्ट्रीय धरोहर के संरक्षण बात दोहराई कवि सम्मेलन में नईम खान ने गजले पढ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया नौगांव नगर के गौरवशाली श्री राहुल त्रिपाठी ने अपनी कविता से नगर विकास एवं प्रदेश विकास विकास की बात रखी वहीं मुम्बई से पधारे श्री एस.एस. चंद्रा ने अपनी ओजस्वी वाणी के द्वारा गजले व गीत पढकर मंच की शोभा बढाई कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुये वरिष्ठ पत्रकार श्री संतोष गंगेले ने प्रजातंत्र में मतदाता की भूमिका की कविता पढकर मतदाता जागरूता अभियान में सहयोग किया । स्थानीय कवियों का नगर पालिका परिषद की ओर से साल श्रीफल देकर सम्मन किया गया । सांस्कृति सभापति श्री पंकज अग्निहोत्री ने उपस्थित कवियों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें