गणतंत्र दिवस के समारोह में हिस्सा लेने भारत यात्रा पर आए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हिन्दी में बोलकर भारतीयों का दिल जीतने की कोशिश की और साथ साथ चलने.. का वादा किया। प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद श्री ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कई वाक्य हिन्दी में बोले।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपना बयान .नमस्ते. कहने के साथ पढना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कहा..आपको मेरा प्यार भरा नमस्कार।.. बयान के दौरान हिन्दी के एक वाक्यांश.. चाय पर चर्चा.. का भी उन्होंने जिक्र किया। अपने बयान के अंत में श्री ओबामा ने कहा.. भारत और अमेरिका चलें साथ साथ।.. संवाददाता सम्मेलन के दौरान पूछे गए एक सवाल का जवाब भी श्री मोदी ने हिन्दी में दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें