मतदाता जागरूकता क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुरस्कृत हुए
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को जिले में मतदाता जागरूकता कार्य करने वालो को पुरस्कृत किया गया। एसएटीआई के पाॅलिटेक्निक सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमबी ओझा ने कहा कि जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों से आशातीत सफलताएं मिली है। उन्होंने इसे सतत क्रियान्वित करने की अपेक्षाएं संबंधितों से व्यक्त की। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि लोकतंत्र में सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अब तक निर्वाचक नामावली में अपना नाम नही जुडवाया है वे अविलम्ब संबंधित बीएलओ से सम्पर्क कर अपना नाम अनिवार्य रूप से जुड़वाए। इससे पहले कलेक्टर श्री ओझा ने मतदाता दिवस पर दिलाई जाने वाली शपथ का वाचन किया जिसे अन्य सभी ने दोहराया। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री एचएस ब्रम्हा के द्वारा मतदाता दिवस पर जारी संदेश का वाचन भी किया। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी ने इस दौरान वोटर आईडी कार्ड के बहुलाभकारी उपयोगो को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार वोटर आईडी कार्ड निःशुल्क मुहैया कराया जा रहा है अतः हम सबका नैतिक दायित्व है कि हम अपना नाम निर्वाचक नामावली में अनिवार्य रूप से जुडवाए और अपने मताधिकार का ईमानदारी से उपयोग करें। कार्यक्रम को जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचएन नेमा, शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सतीश जैन ने भी सम्बोधित किया। मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालो को इस दौरान पुरस्कृत भी किया गया वही राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को क्रमशः एक हजार, पांच सौ, ढाई सौ रूपए की नगद राशि और प्रशंसा पत्र से अतिथियों ने पुरस्कृत किया। जिसमें काॅलेज स्तर पर निबंध प्रतियोगिताओं में कु विद्या मिश्रा, कु आरती नरवरिया, कु सुरभि जैन, वाद विवाद प्रतियोगिता में कु विद्या मिश्रा, राजेन्द्र पंथी, मोहन सिंह रघुवंशी और स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अभिषेक शर्मा को तथा द्वितीय कु प्रज्ञा ठाकुर और तृतीय कु आरती नरवरिया को प्रदाय किया गया। इसी प्रकार स्कूली प्रतियोगिता के तहत निबंध प्रतियोगिता में कु दीप्ति गोस्वामी, कु आरती राजपूत और कु बीना लोधी को तथा वाद विवाद प्रतियोगिता में क्रमशः अनुज यादव, कु कांता अहिरवार और मोहन लाल शाक्य को पुरस्कृत किया गया है। इसके अलावा आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर श्रीमती सुनीता दांगी, श्रीमती रमादेवी यादव और श्रीमती शशि यादव को तथा जिले में लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन के दौरान सर्वाधिक वोटर टर्नआउट तथा महिला मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के क्षेत्र मंे उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्वीप कार्यक्रम क्षेत्र में एवं बीएलओ को भी पुरस्कृत किया गया।
वन मंत्री डाॅ शेजवार ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के पावन पर्व पर विदिशा जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले समारोह में वन, जैव विविधता एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ गौरीशंकर शेजवार ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी लेंगे। पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित होने वाले समारोह कार्यक्रम की मिनिट टू मिनिट जानकारी इस प्रकार से है। प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन, प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्र गान, प्रातः 9.05 बजे परेड का निरीक्षण, प्रातः 9.10 बजे मुख्यमंत्री महोदय के संदेश का वाचन, प्रातः 9.25 बजे मध्यप्रदेश गान, प्रातः 9.30 बजे मार्च पास्ट, प्रातः 9.40 बजे झांकियों का प्रदर्शन, प्रातः 10 बजे छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां और प्रातः 10.40 बजे मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण किया जायेगा।
मध्यान्ह भोजन
गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर आयोजित ग्राम बागरी के स्कूल में विशेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में वन मंत्री डाॅ शेजवार शामिल होगे।
भारत पर्व का आयोजन आज
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की सांय छह बजे से जिला मुख्यालय पर भारत पर्व का आयोजन किया गया है। एसएटीआई के पाॅलिटेक्निक सभागार कक्ष में आयोजित उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विदिशा विधायक श्री कल्याण सिंह होंगे। आयोजन की मिनिट टू मिनिट रूपरेखा इस प्रकार से है। शाम छह बजे मुख्य अतिथि का आगमन एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का लोकार्पण एवं अवलोकन, इसके पश्चात् सरस्वती पूजन और वंदना, स्वागत, सायं 6.25 बजे से स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सांस्कृतिक विभाग से अनुबंधित कलाकारो द्वारा शाम 6.50 बजे से कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जाएगी जिसमें दमोह के युवा नाट्य मंच दल के सदस्यों द्वारा ढिमरयाई लोक नृत्य और शाम साढे सात बजे से भोपाल की आकृति मेहरा दल सदस्यों के द्वारा आजादी के तराने की प्रस्तुति प्रस्तुत की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें