ओबामा का आगरा दौरा रद्द - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 24 जनवरी 2015

ओबामा का आगरा दौरा रद्द

भारत के तीन-दिवसीय दौरे पर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का आगरा दौरा रद्द हो गया है। उत्तर प्रदेश के प्रधान सचिव नवनीत सहगल ने कहा है कि अमेरिकी सिक्योरिटी टीम आगरा से वापस लौट गई है। सूत्रों ने बताया कि सउदी अरब के शाह अब्दुल्ला के निधन की वजह से ओबामा ने ताज का दीदार करने का अपना निजी कार्यक्रम रद्द कर दिया है और वह कुछ घंटे के लिए सउदी अरब जाएंगे। ओबामा रविवार को भारत दौरे पर पहुंच रहे हैं। वह इस साल गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के बाद 27 जनवरी को ओबामा अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ आगरा जाकर ताजमहल देखने वाले थे, जिसके मद्देनजर तमाम तैयारियां चल रही थीं।

ओबामा के भारत आगमन पर राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में एक समारोह में उनका स्वागत किया जाएगा। ओबामा राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। इस तरह की यात्राओं के प्रोटोकॉल के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओबामा हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए दोपहर भोज पर बातचीत करेंगे। शाम को ओबामा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करेंगे। मुखर्जी उनके सम्मान में रात्रिभोज देंगे। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के बाद ओबामा यहां राष्ट्रपति के 'एट होम' समारोह में भी शिरकत करेंगे। इसके बाद वह प्रधानमंत्री के साथ उद्योगपतियों से बातचीत करेंगे। 27 जनवरी को रेडियो पर मोदी के साथ 'मन की बात' करने के अलावा ओबामा सुबह कुछ चुनिंदा लोगों को संबोधित कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: