पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में प्रॉक्सी वार को समर्थन दे रहा: सेना प्रमुख - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 13 जनवरी 2015

पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में प्रॉक्सी वार को समर्थन दे रहा: सेना प्रमुख

पेशावर में आर्मी स्कूल पर हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद उम्मीद की जा रही थी कि पाकिस्तान आतंक के खिलाफ सीधी लड़ाई छेड़ देगा, लेकिन भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह की माने तो पाक अब भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. सुहाग ने कहा, पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में छद्म युद्ध को बढ़ावा दे रहा है.

सुहाग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एक तरफ तो पाकिस्तान खुद आतंक की मार झेल रहा है दूसरी तरफ भारत के खिलाफ लगातार आतंक को बढ़ावा दे रहा है. सीमा पार आतंकियों के लिए ट्रेनिंग कैंप अभी भी जस के तस हैं. भारत की सुरक्षा तैयारियों के बारे में सुहाग ने बताया कि 26/11 हमले के बाद सरकार ने कई कदम उठाए हैं. लाइन ऑफ कंट्रोल पर हमनें अपनी तैनाती को और मजबूत किया है.

गौरतलब है कि पाकिस्तान की तरफ से सोमवार को भी सीजफायर उल्लंघन की घटना सामने आई है. दूसरी तरफ चीन के साथ भी भारत का सीमा विवाद है. चीन समस्या पर सुहाग ने कहा, 'चीन के साथ लगने वाली लाइन ऑफ अक्चुल कंट्रोल के डिमारकेशन होने से घुसपैठ की समस्या हल हो सकती है.' सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह दिल्ली में अपनी सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित कर रहे थे.

कोई टिप्पणी नहीं: