दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा बुधवार को जारी करेगी पहली सूची - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 13 जनवरी 2015

दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा बुधवार को जारी करेगी पहली सूची

दिल्ली विधानसभा चुनाव के एलान के बाद सभी दलों में हलचल तेज हो गई है. दिल्ली में चुनावी बिगुल बजने के बाद बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने सोमवार देर रात बैठक की. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजेपी बुधवार को 25 से 30 उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है.  एक ओपिनियन पोल के अनुसार भाजपा 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा की आधी सीटों पर जीत हासिल कर सकती है.  ‘इंडिया टीवी-सीवोटर’ ओपिनियन पोल के अनुसार, सात फरवरी को होने वाले चुनाव में आप 29 सीटों पर जीत दर्ज कर कडी टक्कर दे सकती है.

इसके अनुसार कांग्रेस का प्रदर्शन पिछली बार से भी खराब होने के आसार हैं. पिछली बार यह आठ सीटें जीत कर भाजपा और आप के बाद तीसरे स्थान पर थी. ओपिनियन पोल के अनुसार इसे सिर्फ पांच सीटें मिलने की संभावना है. पिछले वर्ष दिसंबर 2013 में हुए चुनावों में भाजपा की झोली में 31 सीटें आयी थी.

भाजपा को 42 फीसदी, आप को 40 फीसदी और कांग्रेस को 11 फीसदी मत मिलने की उम्मीद की गयी है. दिल्ली में पिछली बार तीनों पार्टियों के मतों का प्रतिशत क्रमश: 33, 29, 25 था.

ओपिनियन पोल के अनुसार, भाजपा मध्य दिल्ली में नौ सीटें, बाहरी दिल्ली में 11 सीटें और यमुना पार क्षेत्र में 11 सीटें जीत सकती है. जबकि आप क्रमश: नौ, चौदह और छह सीटें जीत सकती है.

कोई टिप्पणी नहीं: