पाकिस्तान सरकार लखवी भारत को सौंपें : अमेरिका-ब्रिटेन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 जनवरी 2015

पाकिस्तान सरकार लखवी भारत को सौंपें : अमेरिका-ब्रिटेन


अमेरिका और ब्रिटेन ने पाकिस्तान सरकार से कहा कि वह मुंबई हमलों का सरगना जकीउर रहमान लखवी भारत को सौंप दे। ऐसा नहीं करने पर वह लखवी को इन दोनों देशों में से किसी एक को भी सौंप सकते हैं। इन देशों का कहना है कि इससे भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंध बेहतर हो सकेंगे।

इस्लामाबाद हाईकोर्ट में सोमवार को 54 वर्षीय लखवी की जमानत मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन ने बताया कि दोनों देशों ने लखवी भारत को सौंपने की मांग की है। पाकिस्तान गृह मंत्रालय के सूत्र के अनुसार, अमेरिका और ब्रिटेन ने पड़ोसी देशों से संबंध बेहतर करने के लिए नवाज सरकार से इस संबंध में बात की है। कहा गया है या तो लखवी भारत को सौंप दें या उसकी स्वतंत्र सुनवाई के लिए उसे दोनों देशों में से किसी को सौंप दिया जाए।

इस दौरान न्यायाधीश ने कहा कि लखवी को किसी देश को सौंपना एक कूटनीतिक मुद्दा है, जो सरकार से संबद्ध है। अदालत का इससे कोई लेना-देना नहीं है। इस दौरान  सामने आया कि पाकिस्तान ने लोक सुरक्षा कानून के तहत लखवी की हिरासत अवधि बढ़ा दी है। अब  लखवी एक और महीने जेल में रहेगा।

 

कोई टिप्पणी नहीं: