आईएस कर सकता है भारत पर हमला : ब्रिटेन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 जनवरी 2015

आईएस कर सकता है भारत पर हमला : ब्रिटेन



सीरिया और इराक में आतंक का पर्याय बन चुका इस्लामिक स्टेट (आईएस) अब भारत पर आतंकी हमला कर सकता है। ब्रिटेन ने इस अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन के संभावित खतरे के प्रति केंद्र सरकार को आगाह किया है। पिछले सप्ताह लंदन में दोनों देशों के बीच आतंकवाद के मसले पर एक संयुक्त बैठक के दौरान ब्रिटेन ने भारतीय अधिकारियों को आईएस के आतंकी हमले की आशंका के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आईएस भारत पर हमले की फिराक में है और सरकार को इसके प्रति आगाह किया था।



बैठक में शामिल हुए भारतीय अधिकारियों ने बताया कि भारत ने ब्रिटेन से पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संभावित हमले के प्रति अलर्ट करने का आग्रह किया है। इसी के तहत ब्रिटिश अधिकारियों ने बताया कि आईएस भारत में आतंकी हमले को अंजाम दे सकता है। यह आतंकी संगठन भारत में अपनी जड़ें जमाने की कोशिश कर रहा है।



बताते चलें कि पिछले साल मई में मुंबई के चार युवक आईएस में शामिल होने के लिए इराक गए थे। नवंबर में आतंकी प्रशिक्षण लेकर भारत लौटे युवक को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया था। पिछले महीने दिसंबर में बेंगलुरु में एक युवक को आईएस का ट्विटर हैंडल संचालित करने पर गिरफ्तार किया गया था। अमेरिका से लौटे एक संदिग्ध इंजीनियर को दो दिन पहले हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: