भारत के साथ वार्ता कश्मीर मुद्दे के बिना संभव नहीं : अजीज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 13 जनवरी 2015

भारत के साथ वार्ता कश्मीर मुद्दे के बिना संभव नहीं : अजीज

भारत और पाक को शांति वार्ता फिर से शुरू करने की अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी की सलाह के बाद पाकिस्तान ने कहा कि वह अजेंडे में कश्मीर मुद्दे के शामिल नहीं होने पर भारत के साथ कोई बातचीत शुरू नहीं करेगा। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने केरी के साथ द्विपक्षीय रणनीतिक वार्ता के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कश्मीरी नेताओं के साथ मुलाकात को लेकर पिछले साल की निर्धारित वार्ता को रद्द करना दिखाता है कि भारत इस मुद्दे पर बातचीत का इच्छुक नहीं था। उन्होंने कहा,'पाकिस्तान भारत के साथ कश्मीर मुद्दे के बिना बातचीत शुरू नहीं करेगा।' 

 केरी ने कहा कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान को आगे बढ़ने और मुद्दों के समाधान के लिए वार्ता करने के लिए प्रोत्साहित करना जारी रखेगा। उन्होंने दोनों पडोसी देशों के बीच सीमा पर तनाव को लेकर भी चिंता जाहिर की। केरी ने कहा, 'हम कामकाजी सीमा और नियंत्रण रेखा पर हिंसा में हालिया वृद्धि को लेकर बहुत अधिक चिंतित हैं।' उन्होंने साथ ही कहा, 'यह भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण है कि वे अपने रिश्तों को आगे बढ़ाएं।' 

अजीज ने दावा किया कि भारत सीमा पर बिना उकसावे के ही गोलीबारी में शामिल रहा है। अमेरिका और पाकिस्तान ने अपनी वार्ता में भारत-पाकिस्तान के बीच के संबंधों पर भी चर्चा की। भारत ने पिछले साल अगस्त में नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित द्वारा कश्मीरी अलगाववादियों के साथ वार्ता किए जाने को लेकर दोनों देशों के बीच विदेश सचिव स्तरीय वार्ता को रद्द कर दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं: