झारखंड में त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव अक्टूबर..नवम्बर में होगा. राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त निर्वाचन आयुक्त बालेन्द्र भूषण आनंद मूर्ति ने आज यहां बताया कि राज्य में त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के लिये प्रपत्र एक का प्रकाशन प्रदेश के सभी जिलों में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी पंचायत के लिये वार्ड का गठन किया गया है और इसका प्रारुप कल प्रकाशित किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि वार्ड के सम्बन्ध में काई सुझाव या आपत्ति 12 जनवरी तक उपायुक्त को कोई भी व्यक्ति दे सकता है। श्री मूर्ति ने बताया कि राज्य मे इस समय 4423 ग्राम पंचायत हैं। उन्होंने बताया कि इसी वर्ष राज्य के नगर निगमों का भी चुनाव कराया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें