संसद का बजट सत्र 23 फरवरी से, 26 को पेश होगा रेल और 28 को आम बजट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 जनवरी 2015

संसद का बजट सत्र 23 फरवरी से, 26 को पेश होगा रेल और 28 को आम बजट


संसद का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा और 20 मार्च तक चलेगा। केंद्र की सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार द्वारा 26 फरवरी को रेल बजट और 28 फरवरी को संसद में आम बजट पेश किया जाएगा, वहीं आम बजट से एक दिन पहले अार्थिक सर्वेक्षण भी संसद में रखा जाएगा।

आम बजट वित्तमंत्री अरुण जेटली और रेल बजट सुरेश प्रभु पेश करेंगे। केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद यह दूसरा बजट होगा। 26 मई 2014 को केंद्र की सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने छह महीनो के लिए अंतरिम बजट पेश किया था।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 23 फरवरी को संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे। संसद के बजट सत्र का पहला चरण 20 मार्च तक चलेगा। एक माह के ब्रेक के बाद बजट सत्र के दूसरा चरण की शुरुआत 20 अप्रैल से होगी जो 8 मई तक चलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: