भारत-अमेरिका साथ मिलकर पूरी दुनिया से कर सकते हैं गरीबी खत्मः केरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 11 जनवरी 2015

भारत-अमेरिका साथ मिलकर पूरी दुनिया से कर सकते हैं गरीबी खत्मः केरी

वाइब्रेंट गुजरात समिट में पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि अगर भारत और अमेरिका साथ मिलकर काम करते हैं तो सबसे पुराना लोकतंत्र और सबसे बड़ा लोकतंत्र मिलकर दुनिया से गरीबी को खत्म कर देंगे।

केरी के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारतीय गणतंत्र दिवस पर पहले चीफ गेस्ट बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात की भी तारीफ की और कहा कि इस राज्य में विकास की काफी संभावनाएं हैं। केरी ने मोदी और ओबामा दोनों के सफर को एक जैसा बताया और कहा कि दोनों साधारण परिवारों से शीर्ष तक पहुंचे।

इस मौके पर ब्रिटेन के मंत्री इआन लिविंगस्टन ने कहा, 'गुजरात में कोई डिप्लोमैटिक मिशन शुरू करने वाला ब्रिटेन पहला देश है, ब्रिटेन और भारत की साझेदारी को कोई हरा नहीं सकता, हम भारत के साथ एक मजबूत साझेदारी की कामना करते हैं।' भूटान के  प्रधानमंत्री शेरिंग तोगबे ने इस मौके पर हिंदी में भाषण दिया। उन्होंने कहा, 'मैंने मोदी जी से कहा था कि मैं भी धार्मिक यात्रा के लिए वाराणसी और बोधगया जाऊंगा। लेकिन हमारे लिए धार्मिक के साथ-साथ आर्थिक यात्रा भी जरूरी है, इसलिए मैं यहां आर्थिक यात्रा पर आया हूं।'

गुजरात में सातवीं बार 'वाइब्रेंट गुजरात' समिट के शुरू होने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गुजरात सरकार से पूछा है कि 2003 से 2014 के बीच उनके राज्य में कितना निवेश हुआ है?  इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गांधीनगर में 'वाइब्रेंट गुजरात' समिट का उद्घाटन किया। वाइब्रेंट गुजरात समिट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से वृद्धि करने वाली अर्थव्यवस्था बन सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने पीएम मोदी के अभियान 'मेक इन इंडिया' की तारीफ करते हुए कहा कि 'मेक इन इंडिया' और 'डिजिटल इंडिया' कार्यक्रमों से देश में एक नया उत्साह आया है। अंबानी ने एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि रिलायंस गुजरात में 1 लाख करोड़ रुपये निवेश करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: