सोनिया ने पार्टी को मजबूत करने के उपाय बताने को कहा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 11 जनवरी 2015

सोनिया ने पार्टी को मजबूत करने के उपाय बताने को कहा

sonia-said-to-make-congress-strong
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के सभी प्रदेश प्रमुखों से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए संगठन में सुधार तथा भावी रणनीति के बारे में जिला स्तर तक के नेताों से विचार विर्मश कर फरवरी के अंत तक रिपोर्ट भेजने को कहा है। श्रीमती गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों को पत्र लिखकर कहा है कि वे जिला स्तर तक के नेताों के  साथ छोटे छोटे समूहों में विचार विर्मश कर अपनी रिपोर्ट तैयार करें और फरवरी के अंत तक पार्टी हाईकमान के पास भेजें। उन्होंने कहा है कि इन रिपोटा6 के आधार पर अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के आगामी अधिवेशन का एजेंडा तय कर उसे पारित किया जाएगा। यह अधिवेशन मार्च में होने की संभावना है। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह पत्र 28 दिसंबर को लिखा था जिसे आज सार्वजनिक किया गया है। उन्होंने पार्टी की विचारधारा को आगे बढाने. पार्टी संगठन में सुधारों. पार्टी के भीतर अधिकारों के विकेन्द्रीकरण. नेताों की जवाबदेही जैसे विषयों पर विचार विर्मश करने को कहा है। इसके अलावा समाज के सभी वगा6 का विश्वास जीतने तथा पार्टी का आधार बढाने के उपायों पर भी विचार करने को कहा है। लोकसभा चुनावों और उसके बाद हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार के मद्देनजर कांग्रेस हाईकमान पार्टी का खोया जनाधार फिर से हासिल करने के प्रयास में है और इसी संर्दभ में यह कवायद की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: