राजगढ (मध्यप्रदेश) की खबर (03 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 जनवरी 2015

राजगढ (मध्यप्रदेश) की खबर (03 जनवरी)

डेढ-डेढ करोड की लागत से बनेगें विकासखण्ड मुख्यालयों में खेल परिसर
  • स्थल चयन हेतु राजगढ,खिलचीपुर,जीरापुर,ब्यावरा एवं नरसिंहगढ सांसद,विधायक एवंकलेक्टर द्वारा भ्रमण
  • खेल परिसर में खेल प्रतिभाओं को निखारने नियुक्त होंगे खेल प्रषिक्षक विभिन्न खेल विधाएं होंगे सुलभ

rajgarh news
राजगढ 03 जनवरी,2015   जिले के समस्त 6 विकासखण्डों में एक-एक खेल परिसर बनाए जाएंगे । 1.60-1.60 करोड रूपये की लागत से निर्मित होने वाले इन खेल परिसर  में इंडोर एवं आउटडोर खेल हेतु खेल प्रतिभाओं को निखारने विभिन्न खेल विधाएं हेतु एक-एक मुख्य खेल प्रषिक्षक एवं 2-2 खेल प्रषिक्षकों की नियुक्ति होगी । जिले के समस्त विकाखण्डों में राजीव गांधी खेल अभियान अन्तर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग को खेल परिसरों के विकास के लिए 7-7 एकड भूमि उपलब्ध कराने सांसद श्री रोडमल नागर,क्षेत्रीय विधायक श्री हजारीलाल दांगी,श्री नारायण सिंह पवार और कलेक्टर श्री आनन्द कुमार षर्मा द्वारा राजगढ एवं जीरापुर विकासखण्ड में स्टेडियम,खिलचीपुर में नगर परिषद का स्टेडियम,ब्यावरा में नेता जी सुभाष महाविद्यालय खेल मैदान एवं आस-पास की भूमि तथा नरसिंहगढ में ष्षा. उत्कृष्ट विद्यालय एवं ष्षा.कन्या उ.मा.विद्यालय के खेल मैदानों का स्थल निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान इंडोर और आउटडोर स्टेडियम के निर्माण और विभिन्न खेल विधाओं के लिए भूमि का चयन किया गया । इस मौके पर संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री प्रतिभा पाल,श्री आर.पी. अहिरवार एवं श्री एल.एस.टेकाम तथा जिला खेल अधिकारी श्रीमति ष्षर्मिला डाबर साथ रहे । जिले में खेलों के लिए बुनियादी सुविधाओं के निर्माण के उद्देष्य से समस्त विकासखण्डों में निर्मित होने वाले इन खेल परिसरों में हाॅकी, फुटवाल, टेनिस, बेडमिन्टन,टेबल-टेनिस,तीरंदाजी,हेन्डबाल,क्षेत्रीय खेल खो-खो और कबड्डी,बास्केटबाॅल सहित मल्टीजिम हेतु सुविधाएं खेल प्रेमी और खेल प्रतिभाओं को उपलब्ध रहेंगी  । भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री ष्षर्मा द्वारा संबंधित क्षेत्रों के राजस्व अधिकारियों को चयनित भूमि का अनुबंध कराने जिला खेल अधिकारी को चयनित भूमि उपलब्ध कराने के निर्देष दिए ताकि कार्य योजना को मूर्तरूप दिया जाए ।

कोई टिप्पणी नहीं: