पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न, षांतिपूर्वक मतदान कराने की बनायी गई रणनीति
छतरपुर/03 जनवरी/त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 को जिले में षांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के उद्देष्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. मसूद अख्तर ने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी सफलतापूर्वक सम्पन्न करायें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन का कार्य एक टीम भावना के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर सम्पन्न करें। उन्होंने कहा कि मतदान के पूर्व पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी क्षेत्र भ्रमण जरूर करें। उन्होंने निर्देष दिये कि ऐसे व्यक्तियों को जो चुनाव में बाधा डाल सकते हैं, उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने निर्देष दिये कि जिन लोगों के षस्त्र जमा करा लिये गये हैं, उन्हें चुनाव के बाद वापस करने के पूर्व साॅफटवेयर में दर्ज कर लें। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव की आचार संहिता का पालन सुनिष्चित कराया जाये। राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री आरबी षर्मा ने कहा कि स्वतंत्र निष्पक्ष एवं पारदषर््िाता के साथ चुनाव सम्पन्न कराने के लिये गम्भीरता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि चुनाव में लापरवाही नहीें करें। अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने चुनाव की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ अन्य अधिकारियो ंको भी विभिन्न दिषा-निर्देष दिये। डीआईजी श्री केसी जैन ने भी चुनाव षांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिये आवष्यक दिषा-निर्देष दिये। पुलिस अधीक्षक श्री ललित षाक्यवार ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान आने वाली षिकायतों का तत्काल निराकरण कर दिया जाये। उन्होंने पंचायत चुनाव की आचार संहिता का पूरा पालन कराने के पुलिस अधिकारियों को निर्देष दिये। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से मतदान एवं मतगणना के संबंध में आवष्यक प्रषिक्षण प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मतदान दिनांक को अपरान्ह 3 बजे तक मतदान समाप्त हो जाने के बाद मतपेटी को षील जरूर करें। इसके बाद सरपंच एवं पंच पदों की मतगणना की कार्यवाही करें। मतगणना में यदि अभ्यर्थी स्वंय उपस्थित है तो उसकी ओर से किसी अन्य व्यक्ति को उपस्थित रहने की आवष्यकता नहीं है। पंच एवं सरपंच की मतगणना में जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य के अभ्यर्थियों या अभिकर्ताओं को उपस्थित रहने की आवष्यकता नहीं है। बैठक में एएसपी श्री नीरज पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र चैकसे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
प्रथम चरण के पंचायत निर्वाचन हेतु ईव्हीएम का द्वितीय रेण्डमाईजेषन सम्पन्न
छतरपुर/03 जनवरी/राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देषानुसार त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण के मतदान हेतु ईव्हीएम मषीनों का द्वितीय रेण्डमाईजेषन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। यह रेण्डमाईजेषन छतरपुर एवं राजनगर विकासखण्ड में 13 जनवरी को होने वाले मतदान के लिये मतदान केन्द्रवार किया गया। रेण्डमाईजेषन के द्वारा निर्धारित की गयी ईव्हीएम मषीनें ही संबंधित मतदान केन्द्र पर पहुंचायी जायेंगी। रेण्डमाईजेषन राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के विषेस साॅफटवेयर ईव्हीएम ट्रेकिंग एवं मानीटरिंग सिस्टम द्वारा किया गया। इसके साथ ही छतरपुर एवं राजनगर विकासखण्ड में होने वाले मतदान के लिये मतदान दलों का भी रेण्डमाईजेषन किया गया। रेण्डमाईजेषन का कार्य जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्रीमती रचना श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. मसूद अख्तर, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री आरबी षर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री ललित षाक्यवार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र चैकसे, महा प्रबंधक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क श्री एफजे खान, पीओ डूडा श्री निरंकार पाठक सहित अन्य अधिकारी मौजूर थे।
मतदान अधिकारी क्रमांक दो, तीन एवं चार को दिया गया प्रषिक्षण
छतरपुर/03 जनवरी/त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिये छतरपुर एवं नौगांव में मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2 एवं 3 को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रषिक्षण प्रदान किया गया। षासकीय महाराजा महाविद्यालय छतरपुर के काॅमर्स ब्लाॅक में चार कक्षों में प्रषिक्षण प्रदान किया गया। यहां कक्ष क्रमांक 1 में षासकीय महाराज महाविद्यालय के प्राध्यापक डाॅ. सीएम षुक्ला एवं सहायक प्राध्यापक श्री एचसी नायक द्वारा, कक्ष क्रमांक 2 में सहायक प्राध्यापक डाॅ. पीके मिश्रा एवं श्री बीएल कुम्हार द्वारा, कक्ष क्रमांक 3 में प्राध्यापक डाॅ. एके राय एवं डाॅ. पीएल प्रजापति द्वारा, कक्ष क्रमांक 4 में सहायक प्राध्यापक श्री बीएस परमार एवं श्री राजू अहिरवाल द्वारा प्रषिक्षण प्रदान किया गया। इसी तरह षासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 छतरपुर के चार कक्षों में प्रषिक्षण प्रदान किया गया। यहां कक्ष क्रमांक 22 में षासकीय महाराजा महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डाॅ. एके चतुर्वेदी एवं षासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हटवारा छतरपुर के प्राचार्य श्री पीके रैकवार द्वारा, कक्ष क्रमांक 23 षासकीय महाराजा महाविद्यालय छतरपुर के सहायक प्राध्यापक डाॅ. एके सक्सैना एवं डाॅ. एसके छारी द्वारा, कक्ष क्रमांक 24 षासकीय महाराजा महाविद्यालय छतरपुर के सहायक प्राध्यापक डाॅ. आरके पाण्डेय एवं डाॅ. एसपी द्विवेदी द्वारा, कक्ष क्रमांक 25 में षासकीय महाराजा महाविद्यालय छतरपुर के सहायक प्राध्यापक श्री बीके अग्रवाल एवं डाॅ. एनके जैन द्वारा प्रषिक्षण प्रदान किया गया। नौगांव में पांच स्थानों पर मतदान दलों को प्रषिक्षण प्रदान किया गया। यहां षासकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज में काॅलेज के व्याख्याता श्री बीएल सक्सैना एवं श्री एके अवस्थी द्वारा जनपद पंचायत हाॅल में षासकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज में काॅलेज के व्याख्याता श्री डीआर अहिरवार एवं बीके अग्निहोत्री द्वारा, षासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कक्ष क्रमांक 1 में षासकीय महाविद्यालय महाराजपुर के सहायक प्राध्यापक श्री एके षर्मा एवं श्री आरएस बिलैया द्वारा, कक्ष क्रमांक 2 में षासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौगांव के व्याख्याता श्री राजीव षर्मा एवं श्री एमके गुप्ता द्वारा, कक्ष क्रमांक 3 में डाईट नौगांव के व्याख्याता श्री राजीव मिश्रा एवं श्री आरके पाठक द्वारा प्रषिक्षण प्रदान किया गया। राजनगर में यह प्रषिक्षण 4 जनवरी को प्रदान किया जायेगा।
गैस एजेन्सियों एवं रबी विपण़न संबंधी बैठक 5 को
छतरपुर/03 जनवरी/कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर की अध्यक्षता में रबी विपणन मौसम वर्ष 2015-16 एवं गैस एजेन्सियों के संबंध में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में 5 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे से बैठक आयोजित की जायेगी। बैठक में उपार्जन से संबंधित अधिकारियों, उपायुक्त सहकारिता, महा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, उप संचालक किसान कल्याण एव कृषि विकास, जिला प्रबंधक मध्यप्रदेष स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पाेरेषन, प्रबंधक मध्यप्रदेष स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेषन, प्रबंधक मध्यप्रदेष सेंट्रल, वेयर हाउसिंग कार्पोरेषन, प्रबंधक मध्यप्रदेष राज्य सहकारी विपणन संघ, समस्त सहायक एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी तथा जिले के समस्त गैस एजेन्सियों के संचालकों को बैठक में नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित होने के निर्देष दिये गये हैं।
पात्रता पर्ची के आधार पर राषन वितरित करें विके्रता
छतरपुर/03 जनवरी/जिले में माह जनवरी 2015 हेतु खाद्यान्न, षक्कर एवं नमक का भण्डारण समस्त उचित मूल्य दुकानों में षत प्रतिषत करा दिया गया है। कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर द्वारा जिले की समस्त षासकीय उचित मूल्य दुकानों के प्रबंधकों एवं विक्रेताओं को निर्देषित किया गया है कि वे नियत दिवस एवं समय पर दुकानें खोलकर पात्रता पर्ची के आधार पर उपभोक्ताओं को राषन सामग्री प्रदान करें। साथ ही दुकानों में दुकान के नाम वाला पीला बोर्ड, स्टाॅक सूची, भाव सूची एवं षासन द्वारा नियत फ्लेक्स, बैनर सहजता से दिखायी देने वाले स्थान पर लगवाना सुनिष्चित करें। उन्होंने बताया कि आयुक्त खाद्य द्वारा वीडियो काॅ्रनफे्रसिंग के माध्यम से निर्देष दिये गये हैं कि समस्त षासकीय उचित मूल्य दुकानों में नियुक्त नोडल अधिकारी नियत दिनांक 7, 8 एवं 9 को षासकीय उचित मूल्य दुकानों में अपनी उपस्थिति में राषन सामग्री का वितरण करायें। उन्होंने नोडल अधिकारियोें को निर्देष दिये हैं कि माह की 11 तारीख तक जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय में नियत प्रपत्र पर राषन वितरण की जानकारी उपलब्ध करायें। अगर जांच के दौरान कोई भी नोडल अधिकारी षासकीय उचित मूल्य दुकान से अनुपस्थित पाया जायेगा तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। जांच के दौरान षासकीय उचित मूल्य दुकानों में अगर किसी भी प्रकार की अनिमिततायें पायी जाती हैं तो संबंधित दुकानों के प्रबंधक एवं विक्रेता के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक 5 को
छतरपुर/03 जनवरी/पल्स पोलियो अभियान 18 जनवरी 2015 के संबंध में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक 5 जनवरी को टीएल बैठक के पष्चात कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर करेंगे। बैठक में संबंधितों को उपस्थित होने के लिये निर्देषित किया गया है।
दुराचारी को 10 साल की कठोर कैद, न्यायाधीश शशिकांता वैश्य की अदालत ने सुनाया फैसला
छतरपुर। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश शशिकांता वैश्य की अदालत ने पीडि़ता के साथ अपहरण कर दुराचार करने वाले आरोपी को दोषी करार देकर 10 साल की कठोर कैद के साथ 5 हजार के जुर्माने की सजा सुनाई एडवोकेट लखन राजपूत ने बताया कि 22 मई 2011 को पीडि़ता के पिता ने थाना गोयरा में अपनी पुत्री के गुम होने की सूचना दर्ज करायी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि संतोष उर्फ चुम्मन पुत्र गोरेलाल पटेल निवासी कंदेेला पीडि़ता को अपहरण कर ले गया था। लवकुशनगर बस स्टैण्ड से पीडि़ता को पुलिस ने बरामद किया। पूंछताछ करने पर पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी संतोष पटेल उसे बहला फुसलाकर मोटर साईकिल में बैठाकर लवकुशनगर सरवई ले गया था, जहां से आरोपी संतोष उसे हरियाणा, दिल्ली, पंजाब ले जाकर उसके साथ दुराचार करता रहा। थाना गोयरा के थाना प्रभारी एपी मिश्रा ने आरोपी को गिरफ्तार करके विवेचना करने के बाद मामला अदालत को सौंप दिया। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश शशिकांता वैश्य की अदालत ने आरोपी संतोष को पीडि़ता का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप का दोषी करार दिया। अदालत ने आरोपी संतोष को आईपीसी की धारा 366, 376 में 10-10वर्ष की कठोर कैद के साथ 5 हजार रूपए के जुर्माने की सजा सुनाई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें