मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शपथ ली, झारखंड विधानसभा का पहला विशेष सत्र प्रारंभ, - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 जनवरी 2015

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शपथ ली, झारखंड विधानसभा का पहला विशेष सत्र प्रारंभ,

झारखंड की चतुर्थ विधानसभा का पहला सत्र आज यहां पूर्वाह्न ग्यारह बजे से प्रारंभ हुआ जिसमें सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी और फिर सदन के नेता मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शपथ ली.

विधानसभा का विशेष सत्र चार दिनों का होगा और इसमें आठ जनवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा. आज से प्रारंभ विधानसभा सत्र में प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी आज दिन भर और कल पूर्वाह्न तक विधायकों को शपथ दिलायेंगे.  कल सात जनवरी को नये विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा.

आज सदन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष: स्टीफन मरांडी ने विधायक के रुप में स्वयं शपथ ली और फिर अन्य विधायकों में सदन के नेता मुख्यमंत्री रघुवर दास को शपथ दिलायी गई.

कोई टिप्पणी नहीं: