अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 600 पॉइंट नीचे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 जनवरी 2015

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 600 पॉइंट नीचे

शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। दुनियाभर के बाजारों में आई जोरदार गिरावट का असर घरेलू बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी के 50 में से 49 शेयर लाल निशान में हैं, तो सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में कमजोरी आई है।

बीएसई के सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में नजर आ रहे हैं। लेकिन मेटल, ऑयल एंड गैस, रियल्टी और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली नजर आ रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की भी जमकर पिटाई हो रही है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 602 अंक यानि 2.2 फीसदी की गिरावट के साथ 27240 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 178 अंक यानि 2.1 फीसदी गिरकर 8201 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में कारोबार के इस दौरान जिंदल स्टील, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, एनएमडीसी, टाटा स्टील, एचडीएफसी और टाटा पावर जैसे दिग्गज शेयरों में 4.7-3.2 फीसदी की कमजोरी आई है। लेकिन कोल इंडिया में 0.5 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है। वहीं मिडकैप शेयरों में तिलक फाइनेंस, अनंत राज, डीबी रियल्टी, पीएमसी फिनकॉर्प और बजाज इलेक्ट्रिक सबसे ज्यादा 10-4.3 फीसदी तक टूटे हैं। स्मॉलकैप शेयरों में एस वी ग्लोबल, न्यूक्लियस, मन इंफ्रा, स्पाइस मोबिलिटी और उज्जास एनर्जी सबसे ज्यादा 11-6.4 फीसदी तक लुढ़के हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: