जम्‍मू-कश्‍मीर में सीमा पर जबरदस्‍त फायरिंग, हजारों लोगों ने किया पलायन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 जनवरी 2015

जम्‍मू-कश्‍मीर में सीमा पर जबरदस्‍त फायरिंग, हजारों लोगों ने किया पलायन

एक दिन खामोश रहने के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स की नापाक बंदूकें फिर गरजने लगी हैं। इस फायरिंग में सांबा में बीएसएफ के एक जवान के शहीद होने की भी खबर है। कठुआ और सांबा सेक्टर में सोमवार दोपहर से बीएसएफ की 20 चौकियों पर अंधाधुंध फायरिंग होती रही। जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। इस वजह से अब तक साढ़े तीन हजार से ज्यादा लोगों को घर-बार छोड़ना पड़ा है।

बीएसएफ ने इस फायरिंग का माकूल जवाब दिया। सेना का कहना है कि ये फायरिंग भी पाकिस्तान की तरफ से आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए की जा रही है। पिछले पांच दिन से लगातार पाकिस्तान की तरफ से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है। बीती रात भी हीरानगर में बीएसएफ की चार चौकियों पर गोलीबारी की गई। सूत्रों के मुताबिक रात के अंधेरे में आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना ने कवर फायर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: