सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (04 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 जनवरी 2015

सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (04 जनवरी)

मेंहनत और लगन से मिलती है मंजिलः- शैलेन्द्र सिंह

sidhi news
यदि इंसान सच्ची लगन से सफलता के प्रयास करता हैं तो असफलता कभी भी जन्म नही लेती और इंसान अपने जीवन में नई बुलंदिया चूमता है और दूसरों के लिये एक आदर्श बन जाते हैं। उक्त कथन गोपद बनास एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नें उत्तर करौदियां स्थित एक कोचिंग सेंटर में उद्बोधन के दौरान कही, एसडीएम सिंह नये साल में मंजिल नामक कोचिंग सेंटर पंहुचे जंहा उनके साथ तहसीलदार जेपी यादव एवं नायब तहसीलदार आशीष अग्रवाल भी रहे और कोचिंग सेंटर के संचालकों, शिक्षकों एवं छात्रों को संबोधित किया, और कोचिंग सेंटर के संचालक रामनरेश सिंह एवं विजय सिंह को धन्यवाद दिया और कोचिगं में गरीब बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के गुर मुफ्त में सिखायें जानें के प्रयास को एक सराहनीय कदम बताते हुये तहसीलदार गोपद बनास जेपी ़यादव ने कहा कि सीधी जिलें में इस समय ज्यादातर अधिकारी युवा वर्ग से है जों निश्चित ही जिलें के युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत साबित हो सकतें हैं। उक्त कार्यक्रम के दौरान तीनो अधिकारियों ने कोचिंग के छात्रों से यह भी वादा किया कि यदि सीधी के छात्रों को प्रतियोगी परिक्षाओं में सफलता के लियें हम भी छात्रों के बीच अवश्य आयेंगें जिससें अपने-अपने अनुभवों को एक दूसरे से बांट सकें। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती जी की प्रतिमा में धूप जलाकर किया गया, साथ ही आयोजकों एवं वरिष्ठ जनों द्वारा तीनों अधिकारियों को पुष्प गुच्छ भेंट किये गये कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राये उपस्थित रहें आयोजित कार्यक्रम में मंच का संचालन जिले के अनुभवी पटवारी उपेन्द्र सिंह द्वारा किया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं: