हाईटेंशन कण्डक्टर चंेज के दौरान गोदरेज कंपनी मजदूर तुफानी की मौत
नरकटियागंज(पच) स्थानीय शहर के शांतिबाग पाण्डेय टोला में हुए, विद्युतीय स्पर्शाघात में एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। बिजली के प्रभारी एसडीओ बताते हंै कि उक्त युवक तुफानी पासवान गोदरेज कम्पनी के लिए काम कर रहा था। हालाकि गोदरेज कम्पनी का सुपरवाईजर सुनिल कुमार फरार बताया जाता है। इस बावत नरकटियागंज के बिजली विभाग के कनीय अभियन्ता सह प्रभारी एसडीओ खतीब अहमद बताते है कि सुनिल ने हमारे विभाग से टाउन फीडर के लिए शटडाउन लिया और साठी फीडर पर काम शुरू कर दिया। उसके बाद जब विद्युत आपूर्ति की गयी तो साठी फीडर पर कार्यरत गोदरेज कम्पनी का मजदूर तुफानी पासवान हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे बुरी तरह झुलस गया, उसे सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहाँ मौजूद डाॅक्टर अनिल कुमार मिश्र ने (तुफानी) उसको मृत घोषित कर दिया। बकौल खतीब अहमद पूरे क्षेत्र का कण्डक्टर बदलने का ठेका गोदरेज कम्पनी ने ले रखा है। इसी क्रम में सुपरवाईजर सुनिल कुमार के साथ तुफानी पासवान काम कर रहा था। उसके पिता रघुवर पासवान की दो संतान में तुफानी सबसे बड़ा था और अगले महिने में उसकी गौना होने वाली थी। रघुवर पासवान बाँसगाँव भैरोगंज पश्चिम चम्पारण का निवासी हैं। शिकारपुर पुलिस के आर जे ंिसंह ने मामले की जाँच प्रतिवेदन थानाध्यक्ष को दिया है। शिकारपुर पुलिस अपनी विधिक प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही हैं।
अक़ीदतमन्दों ने निकाली जुलूस ए महम्मदी
नरकटियागंज(पच) अनुमण्डल के नरकटियागंज प्रखण्ड अन्तर्गत मल्दहिया पंचायत के स्थित मस्जिद पूरब टोला में ईद मिलादुन नबी के उपरान्त बच्चे बूढे़ और जवानों ने जुुलूस ए महम्मदी निकाली। इस दौरान अल्लाह जानता है महम्मद का मर्तबा जैसे गाने की धुन पर युवा थिरकते रहे और अल्लाह हू अकबर से पूरा क्षेत्र गंजता रहा। जिसका नेतृत्व काजी अहमद रज़ा ने किया। उनके साथ ताजेदार ए मदीना ग्रुप के शफी हुसैन, अशरफ हुसैन, अबरार हुसैन, अमजद हुसैन, जहीर अहमद, फिरोज आलम, एजाज अहमद, रेयाज़ अहमद, सिकन्दर आलम और नबी आलम मुख्य रूप से शामिल हुए। गाजा और बाजा के साथ निकाली गयी जूलुस पूरे इलाके में चर्चा का मौजू बना रहा, ताजेदार ए मदीना ग्रुप के इस कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह काबिल ए तारिफ रहा।
जमुनिया गाँव 5 वर्ष में नहीं मिली बिजली
नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज प्रखण्ड के धुमनगर पंचायत के वार्ड नम्बर 13 जमुनिया में विगत चार वर्ष से विद्युतीकरण नहीं हो सका हैं। राजीव गाँधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत सभी गाँव को बिजली मुहैया कराया जाना था। इसी क्रम में धूमनगर पंचायत के जमुनिया के लोगों ने काफी दौडधूप किया लेकिन उन्हे आज तक बिजली नसीब नहीं हो सका है। तंग आकर ग्रामीणों ने विधायक रश्मि वर्मा से को एक आवेदन दिया है।
मदरसा शिक्षक संघ की बैठक रेलवे मध्य विद्यालय में 7 जनवरी 15 को बैठक
नरकटियागंज(पच) बिहार के 2460 मदरसा शिक्षको की आवश्क बैठक स्ािानीय रेलवे मध्य विद्यालय में 7 जनवरी 2015 को 10 बजे आयोजित की गयी है। जिसकी जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष पश्चिम चम्पारण मास्टर जैनुल हक ने बताया कि मदरसा शिक्षक संघ के बैनर तले होने वाले बैठक में 8 जनवरी 2015 के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेलसण्डी दौरा के दौरान उनसे मिलकर अपनी बात रखने की तैयारी करनी है और उस कार्यक्रम में शामिल हों। ताकि सभी मदरसा शिक्षक अपने मुस्तकबील को बना सके।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें