सुनंदा ह्त्या मामले में अमर सिंह से SIT ने दो घंटे तक की पूछताछ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 जनवरी 2015

सुनंदा ह्त्या मामले में अमर सिंह से SIT ने दो घंटे तक की पूछताछ


सुनंदा पुष्कर हत्या की जांच कर रही दिल्ली की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने बुधवार को पूर्व समाजवादी पार्टी नेता और सुनंदा के करीबी दोस्त अमर सिंह से दो घंटे तक पूछताछ की। एसआईटी ने अमर सिंह से करीब 20 सवाल पूछे। अमर सिंह ने सुनंदा मामले के बारे में कुछ खास दावे किए थे। वहीं एसआईटी ने बुधवार को इस मामले में सुनंदा के बेटे से भी पूछताछ की।

एसआईटी की पूछताछ के बाद अमर सिंह ने कहा, 'सुनंदा मेरी करीबी दोस्त थीं। मैंने पुलिस को वह सबकुछ बताया, जो मुझे इस मामले में उनके बारे में पता था।' एसआईटी ने पूछताछ के दौरान अमर सिंह से करीब 20 सवाल पूछे। अमर सिंह ने इस सवालों का खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह शशि थरूर के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि इस मामले में सच सामने आए। इससे पहले दिल्ली पुलिस के प्रमुख बीएस बस्सी ने एसआईटी द्वारा अमर सिंह को पूछताछ के लिए समन जारी किए जाने की पुष्टि की थी। बस्सी ने कहा, 'अमर सिंह ने सुनंदा से जुड़ी जानकारियों का दावा किया था। उन्होंने कुछ बातें मीडिया के साथ शेयर भी की थीं। हम उनसे कुछ बातों को सुनिश्चित करना चाहते हैं। हमने आज उन्हें पूछताछ करने के लिए बुलाया है।'

अमर सिंह ने बताया था कि मौत से कुछ दिन पहले एक होटल में उनकी सुनंदा पुष्कर से मुलाकात हुई थी। अमर सिंह ने दावा किया था कि सुनंदा ने बातचीत में उन्हें बताया था कि शशि थरूर के आईपीएल के कारनामे उन्होंने अपने सिर ले लिए थे।

एसआईटी इस मामले में दो पत्रकारों से भी पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ में पत्रकारों ने बताया था कि सुनंदा ने मृत्यु से पहले उन्हें कॉल किया था और शशि थरूर का खुलासा करने की बात कही थी। सुनंदा की हत्या के तार आईपीएल टीम कोच्चि टस्कर्स की ओनरशिप से जुड़े होने की आशंका जाहिर की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: