संभागायुक्त द्वारा विकास कार्यो का जायजा
भोपाल संभागायुक्त श्री एसबी सिंह ने बुधवार को विदिशा जिले में क्रियान्वित विकास कार्यो के साथ-साथ शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कलेक्टेªट में की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री एमबी ओझा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी, जिला पंचायत सीईओ श्री चन्द्रमोहन मिश्र, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया समेत विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी मौजूद थे। संभागायुक्त श्री सिंह ने विदिशा नगर के विकास हेतु मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के अनुपालन में अब तक की गई कार्यवाहियों की बिन्दुवार जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन निर्माण कार्यो के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन निर्माण कार्यो को शीघ्र पूरा कराया जाए और जिन निर्माण कार्यो के लिए अब तक प्रशासकीय स्वीकृति जारी नही की गई है। उन निर्माण कार्यो की सूचीबद्ध कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी की जानकारी में लाए। संभागायुक्त श्री सिंह ने विदिशा नगरपालिका क्षेत्र में सौदर्यींकरण के कार्यो के तहत चैक चैराहो का सौदर्यींकरण और सड़को की मरम्मत, नालियो के निर्माण के अलावा स्ट्रीट लाइट खंबो की पुताई कर उनकी नम्बरिंग करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने शहर की साफ सफाई व्यवस्था के संबंध में कहा कि संभव हो सकें तो सफाई कार्य दोनो पालियों सुबह एवं शाम को किया जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने अवगत कराया कि जिले में स्वरोजगारमूलक योजनाओं के हितग्राहियों को बैंको से वित्त पोषण कराए जाने हेतु विशेष पहल की जा रही है सभी योजनाओं का लक्ष्य फरवरी माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्रवृत्ति वितरण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गतवर्ष की छात्रवृत्ति राशि बच्चों को प्रदाय की जा चुकी है। जिले के 16 हजार बच्चों को बजट प्राप्त ना होने के कारण वितरण कार्यवाही नही की जा सकी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने ग्राम पलोह में हायर सेकेण्डरी भवन निर्माण में हो रही दिक्कतो की ओर ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने बताया कि निर्माण ऐजेन्सी पीआईयू के द्वारा संशोधित प्राक्कलन में राशि बढ़ाई गई है। इस कारण से भवन निर्माण कार्य प्रारंभ नही हो सका है। कमिश्नर श्री सिंह ने पीआईयू के अधिकारी को निर्देश दिए कि वर्तमान में जितनी राशि शासन द्वारा मुहैया कराई गई है उस राशि से कार्य प्रारंभ कराए। अन्य किसी कार्यो की राशि बचती है तो उस राशि को यहां के निर्माण कार्य में खर्च करें। बैठक में कृषि, आदिम जाति कल्याण विभाग, स्वास्थ्य के कार्यो की भी समीक्षा की गई। सिविल सर्जन डाॅ मंजू जैन ने बताया कि जिला चिकित्सालय के छह डाक्टरों द्वारा त्याग पत्र दे दिया है रिक्त पदो की पूर्ति हेतु शासन से पत्राचार किया गया है किन्तु अब तक पूर्ति संबंधी कार्यवाही क्रियान्वित नही की गई। ततसंबंध में कलेक्टर के माध्यम से डीओ लेटर प्रेषित करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री सिंह को महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेन्द्र सुंदरियाल ने जानकारी दी कि जिले में थर्डमिल के लिए टिफिन व्यवस्था प्रारंभ कराई जा चुकी है। जिले की सभी आंगनबाडी केन्द्रों को शासकीय भवनों में शिफ्ट करने की कार्यवाही क्रियान्वित है। महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम अधिकारी श्री पाठक ने बताया कि जिले में चिन्हित 120 अनाथ बच्चों को सहायता राशि मुहैया कराई गई है इन बच्चों की शिक्षा के लिए आश्रमों में दाखिला कराने के निर्देश संभागायुक्त द्वारा दिए गए। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे जो 14 से 18 साल के है उन्हें व्यवसायी प्रशिक्षण की भी जानकारी दी जाए। बैठक में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, मुख्यमंत्री आवास मिशन योजना की भी समीक्षा की गई।
निरीक्षण
भोपाल संभागायुक्त श्री सिंह ने समीक्षा बैठक के बाद सिरोंज तहसील क्षेत्र का दौरा कर स्कूलों, शासकीय उचित मूल्य दुकानो और छात्रावासों एवं निर्माणाधीन कार्यो का मौके पर जायजा लिया। उनके साथ कलेक्टर श्री एमबी ओझा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी, सीईओ जिला पंचायत श्री चन्द्रमोहन मिश्र और सिरोंज अनुविभागीय राजस्व अधिकारी आईएएस श्री चन्द्रमोहन ठाकुर साथ मौजूद थे। संभागायुक्त श्री सिंह ने ग्राम पथरिया की शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां खाद्यान्न सहित अन्य सामग्री की स्टाॅक एवं वितरण पंजी को देखा और उचित मूल्य दुकान में मौजूद कार्डधारियों से चर्चा कर दुकान के माध्यम से दी जाने वाली सामग्री वितरण की जानकारी प्राप्त की। पथरिया ग्राम के ही आदर्श शासकीय प्राथमिक शाला का भी उन्होंने निरीक्षण किया और बच्चों से अध्यापन कार्य की जानकारी प्राप्त की। ग्राम की माध्यमिक शाला जो अतिरिक्त कक्ष में संचालित हो रही थी का भी निरीक्षण किया। पदस्थ तीनो शिक्षकों से उन्होंने जानकारी प्राप्त की जिनके द्वारा बताया गया कि माध्यमिक शाला का नवीन भवन निर्माणाधीन होने के कारण तीनो कक्षाएं एक ही कक्ष में संचालित हो रही है। जिला पंचायत श्री मिश्र ने बताया कि माध्यमिक शाला भवन का निर्माण ग्राम के सरपंच द्वारा कराया जा रहा था। उनके द्वारा राशि निकाल ली गई है किन्तु कार्य पूर्ण नही किया गया है राशि की वसूली कार्यवाही की जा रही है। संभागायुक्त श्री सिंह ने राज्य शिक्षा के इस भवन को शीघ्र पूर्ण कराए जाने के प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश एसडीएम को दिए। संभागायुक्त श्री सिंह ने राज्य शिक्षा केन्द्र के सिरोंज में संचालित छात्रावास का भी निरीक्षण किया। यहां तमाम व्यवस्थाएं पुख्ता मिलने पर छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती मधुबाला विश्वकर्मा को धन्यवाद देते हुए उन्होंने छात्रावास की बच्चियों से संवाद स्थापित किया और उनसे पूछा कि भविष्य में क्या बनना चाहती है। संभागायुक्त श्री सिंह ने बच्चियांे से कहा कि खूब मन लगाकर पढाई करें। सिरोंज में नगरपालिका क्षेत्र में कराए जा रहे सौदर्यीकरण कार्यो एवं निर्माणाधीन हाॅकर जोन का भी उन्होंने जायजा लिया।
पत्रकार बीमा योजना की समय सीमा निश्चित हो
भोपाल। वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रांताध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने राज्य सरकार से मांग की है कि राज्य सरकार द्वारा घोषित पत्रकार कल्याण बीमा के क्रियान्वयन की समय सीमा सुनिश्चित होना चाहिये। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि इस मामले में लगातार सरकार का ध्यान आकर्षित करने के बावजूद धरातल पर कुछ नहीं आ पाया है। प्रदेश के पत्रकार जगत में इस ज्वलंत प्रश्न को लेकर हलचल तेज है, जो निर्णय लिया गया है वह भी सुदूर अंचल के पत्रकारों को ज्ञात नहीं है। दूसरी ओर बजट सत्र प्रारंभ होने को है। श्री शारदा ने पत्रकारों की बीमा से संबंधित विसंगतियों पर भी सरकार का ध्यान आकर्षित किया है।
शोक व्यक्त
कलेक्टर श्री एमबी ओझा और पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी ने जिले के पत्रकार श्री युनूस खाॅन का स्वर्गवास हो जाने पर गहन शोक व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें