गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण
टीकमगढ़, 22 जनवरी 2014। जिला मुख्यालय टीकमगढ़ में आगामी गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर श्री केदार शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। यह कार्यक्रम स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड पर 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात वे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे तथा अंत में पुरस्कार वितरण होगा।
निर्वाचन कार्य हेतु भवन अहिग्रहित
टीकमगढ़, 22 जनवरी 2015। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री केदार शर्मा ने बताया है कि म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के द्वारा घोषित कार्यक्रम अनुसार, त्रि-स्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन 2014-15 के द्वितीय चरण एवं तृतीय चरणों के लिये मतदान सामग्री का वितरण, प्राप्ति, मतगणना आदि निर्वाचन कार्य के सफल एवं सुचारू रूप से संचालन के लिये कृषि मंडी उपज मंडी समिति पलेरा, जतारा, टीकमगढ़ एवं खरगापुर प्रांगण स्थित रिक्त वेयर हाउस एवं भवनों को संबंधित विभागों के जिला प्रमुखों के साथ स्थल निरीक्षण एवं बैठक में चर्चा उपरांत, कार्य की आवश्यकता के अनुसार आवश्यक होने से एक फरवरी से 28 फरवरी 2015 तक के लिये अधिग्रहित किया गया है।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शासकीय सेवक के साथ उनके पात्र परिवारजनों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराये जायें
- कलेक्टर ने दिये निर्देश
टीकमगढ़, 22 जनवरी 2015। जिले मंे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों को उनकी लोकतंत्र में भागीदारी के महत्व को प्रतिपादित किया जाना है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री केदार शर्मा ने जिले के समस्त शासकीय विभाग के कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारी व कर्मचारियों के नाम मतदाता सूची मंे जुड़वाये। इसके साथ ही शासकीय सेवकों से अपने परिवार के पात्र सदस्यो से नाम जुड़वाने के लिये आवदेन प्रपत्र-6 भरवाये। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीन कार्यरत शासकीय सेवकांे के नाम जुड़वाने संबंधी आवेदन प्राप्त कर संबंधित तहसीलदार रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को भिजवाना सुनिश्चित करें।
मतदाता दिवस पर जुड़ेंगे नाम
टीकमगढ़, 22 जनवरी 2015। अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, टीकमगढ़ ने बताया है कि 25 जनवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक समस्त वार्डों के बी.एल.ओ. द्वारा उपस्थित रहकर 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल किये जायेंगे। यह आयोजन स्थानीय नगरबाग प्रागंण में आयोजित होगा। शेष सभी पात्र मतदाताओं से अपील की गयी है कि वे अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करायें।
मतदाता जागरूकता एवं ईवीएम प्रदर्शन जारी
टीकमगढ़, 22 जनवरी 2015। जिला परियोजना प्रबंधक डीपीआईपी डाॅ0 अशोक कुमार खरे ने बताया है कि पंचायत चुनाव के अंतर्गत ग्राम पचंायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत प्रतिनिधियों के आम निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत डीपीआईपी टीकमगढ़ द्वारा प्रथम चरण के दो विकास खंडों पृथ्वीपुर एवं निवाड़ी के 63 ग्रामों में ईवीएम का प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण किया जा चुका है। इसी क्रम में द्वितीय चरण के अंतर्गत वर्तमान में विकासखंड जतारा एवं पलेरा में स्थित 125 ग्रामो में ईवीएम का प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्य 19 जनवरी 2015 से सतत् रूप से किया जा रहा है। ईवीएम के प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन के दौरान ग्राम उत्थान समिति के सदस्यों सहित ग्राम के अन्य लोगों के बीच ईवीएम के बटन को दबाते हुये वोट डालने की प्रक्रिया परिचय पत्र की आवश्यकता, वोट डालने की तिथि एवं मतदान के महत्व को समझाया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि वर्तमान में निर्वाचन आयोग द्वारा पंच एवं सरपंच का चुनाव मतपत्र के माध्यम से तथा जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य का चुनाव ईवीएम के द्वारा किया जाना है। इस अभियन के चलते दिगौड़ा, मोहनगढ़, जतारा, पलेरा, बम्हौरीकला एवं लारौन से लगे ग्रामों में डीपीआईपी के सहायोग दल द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन सतत् रूप से किया जा रहा है।
ई-पंजीयन (संपदा) के सर्वर में मेंटीनेंस जारी
टीकमगढ़, 22 जनवरी 2015। जिला पंजीयक टीकमगढ़ श्री वी.पी. रावत ने बताया है कि 15 दिसंबर 2014 से मुख्यालय उप पंजीयक कार्यालय टीकमगढ़ में ई-पंजीयन का कार्य प्रारंभ हो चुका है। सप्ताह के प्रारंभिक दिनांक 19.1.2015 से सर्वर में मेंटेनंेस कार्य निरंतर चल रहा है। चूंकि मेंटेनेंस कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है अतः 22 जनवरी 2015 से सप्तांहांत 24 जनवरी 2015 तक ई-पंजीयन संबंधी स्लाॅट बुकिंग, इनीसियेशन की कार्यवाही नहीं हो पायेगी।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस हेतु शपथ 24 जनवरी क¨ दिलाई जायेगी
टीकमगढ़, 22 जनवरी 2015। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शासकीय कार्यालय¨ं अ©र शैक्षणिक संस्थाअ¨ं में शपथ 24 जनवरी क¨ दिलाई जायेगी। उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी क¨ शासकीय अवकाश ह¨ने के कारण शपथ दिलाने की कार्रवाई 24 जनवरी क¨ ह¨गी। इस संबंध में कार्रवाई हेतु निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
शासकीय सेवारत भूतपूर्व सैनिक¨ं क¨ 26 जनवरी, पर विशेष आकस्मिक अवकाश
टीकमगढ़, 22 जनवरी 2015। राज्य शासन ने शासकीय सेवारत भूतपूर्व सैनिक¨ं क¨ गणतंत्र दिवस समार¨ह में भाग लेने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश, यात्रा एवं दैनिक भत्ता नियमानुसार दिये जाने के निर्देश दिये हैं। इस संबंध में गृह विभाग ने, संचालक सैनिक कल्याण, भ¨पाल क¨ अवगत करवाया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें