छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (22 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 जनवरी 2015

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (22 जनवरी)

स्वरोजगार स्थापना हेतु प्रषिक्षण 1 फरवरी से 

chhatarpur map
छतरपुर/22 जनवरी/स्वयं का उद्योग अथवा व्यवसाय स्थापित करने के इच्छुक जिले के युवक-युवतियों को उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रषिक्षण दिया जायेगा। प्रषिक्षण सत्र आगामी  1 फरवरी से प्रारम्भ होकर चार सप्ताह तक चलेगा। प्रषिक्षण के लिये 30 युवाओं का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जायेगा। जिन आवेदकों की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य है, वे प्रषिक्षण के पात्र हैं। प्रषिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवा अपना आवेदन पत्र 31 जनवरी तक नौगांव रोड, स्थित जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में जमा कर सकते हैं। पंजीयन का समय प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक निर्धारित है। यह विषेष प्रषिक्षण कार्यक्रम राज्य सरकार के उद्योग विभाग से सम्बद्ध उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा आयोजित किया जा रहा है। प्रषिक्षण प्राप्त करने वाले आवेदकों की न्यूनतम योग्यता कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है, जबकि एससी-एसटी वर्ग के आवेदकों को न्यूनतम कक्षा 8वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। चार सप्ताह के प्रषिक्षण सत्र में स्वयं का उद्योग, व्यवसाय स्थापना से संबंधित जानकारी के साथ ही षासन की औद्योगिक नीतियों एवं परियोजनाओं और बदलते औद्योगिक वातावरण में कौन-कौन से उद्यम स्थापित किये जाने संबंधी जानकारी दी जायेगी। युवाओं को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 20 हजार से एक करोड़ रूपये तक की औद्योगिक इकाईयों की स्थापना में नियमानुसार अनुदान एवं ब्याज अनुदान दिया जायेगा। उद्यमिता प्रषिक्षण केंद्र, छतरपुर के जिला समन्वयक चैधरी एस ए खान ने बताया कि प्रषिक्षण के दौरान भारत सरकार की वित्तपोषित योजना पीएमईजीपी सहित षासन की विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जायेगी। योजना के संबंध में अधिक जानकारी महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द,्र नौगांव रोड,़ छतरपुर से प्राप्त की जा सकती है, साथ ही जिला समन्वयक, सेडमैप से सम्पर्क कर प्रषिक्षण हेतु पंजीयन एवं अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

अपराधों की समीक्षा बैठक 27 को 

छतरपुर/22 जनवरी/कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर की अध्यक्षता में 27 जनवरी को सायं साढ़े 5 बजे से जिला न्यायालय के अंतर्गत लंबित, चिन्हित एवं सनसनीखेज गंभीर अपराधों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होने वाली इस बैठक में संबंधितों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।   

इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मषीनों की एफएलसी 25 एवं 27 को 

छतरपुर/22 जनवरी/त्रि-स्तरीय पंचायतों के द्वितीय चरण के निर्वाचन के तहत ईव्हीएम की प्रथम स्तरीय जांच, प्रथम एवं द्वितीय रेण्डमाइजेषन तथा कैण्डसेट का कार्य किया जाना है। जिसके तहत 25 एवं 27 जनवरी को प्रातः साढ़े 10 बजे से पुरानी तहसील प्रांगण, छतरपुर में बड़ामलहरा, बारीगढ़ एवं बक्स्वाहा विकासखण्ड के निर्वाचन क्षेत्र के लिये मषीनों की एफएलसी की जायेगी। इसी तरह उक्त तीनों विकासखण्डों हेतु कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे से प्रथम रेण्डमाइजेषन तथा 29 जनवरी को प्रातः 11 बजे से द्वितीय रेण्डमाइजेषन किया जायेगा, जबकि पुरानी तहसील परिसर में ही 30 जनवरी को बक्स्वाहा विकासखण्ड के लिये, 31 जनवरी को बारीगढ़ विकासखण्ड के लिये तथा 1 फरवरी को बड़ामलहरा विकासखण्ड के लिये प्रातः साढ़े 10 बजे से कैण्डसेट का कार्य किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. मसूद अख्तर ने एफएलसी, रेण्डमाइजेषन तथा कैण्डसेट कार्य के दौरान नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित रहने की अपील जिला पंचायत एवं संबंधित जनपद पंचायतों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष से की है।    

मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जायेगा

छतरपुर/22 जनवरी/प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 जनवरी को जिले में मतदाता दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन महाराजा महाविद्यालय के षताब्दी हाॅल में प्रातः 11 बजे से होगा। इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के मुख्यालयों तथा सभी मतदान केंद्रों पर भी मतदाता दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर 18-19 आयुवर्ग के नवीन मतदाताओं को रंगीन ईपिक कार्ड का वितरण किया जायेगा, साथ ही 1 जनवरी 2015 की तिथि को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले एवं छूटे हुये पात्र मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, त्रुटि सुधार एवं डुप्लीकेट ईपिक कार्ड के आवेदन भी लिये जायेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: