पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि उन्होंने भारत की नयी सरकार के साथ संबंध सुधारने के प्रयास इमानदारी के साथ किए किन्तु भारत से अनुकूल उत्तर नहीं मिला। पाकिस्तान रेडियो की खबर के अनुसार श्री शरीफ ने बहरीन में प्रवासी पाकिस्तानियों की बैठक में कहा कि भारत ने कश्मीरी नेताों से पाकिस्तानी उच्चायुक्त की बातचीत के चलते दोनों देशों के बीच होने वाली विदेश सचिव स्तर की वार्ता स्थगित कर दी जबकि कश्मीरी नेताों से भेंट की परम्परा पिछले साठ वर्ष से चली आ रही थी। पाकिस्तान अपने सभी पड़ोसी देशों से अच्छा संबंध चाहता है।
उन्होंने आतंकवाद की चर्चा करते हुए कहा कि पाकिस्तान के आर्थिक विकास के लिए इसे समाप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के साथ शांति वार्ता विफल होने के बाद ही सेना का र्जब ए अज्ब अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के अनुकूल परिणाम सामने आये हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान ने आतंकवाद के विरूद्ध संघर्ष में अफगानिस्तान ने सहयोग का आश्वासन दिया है। पाकिस्तान भी इस लड़ाई में अफगानिस्तान के साथ सहयोग करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें