चौथी झारखंड़ विधानसभा के प्रथम सत्र के तीसरे दिन आज सदन ने दुमका में झारखंड़ उच्च न्यायालय का खंडपीठ की स्थापना करने के प्रस्ताव को र्सवसम्मति से मंजूरी प्रदान कर दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्टीफन मरांडी ने सदन में दुमका में झारखंड उच्च न्यायालय के खंडपीठ स्थापना करने की मांग की। इस पर राज्य के संसदीय कार्य मंत्री सी पी सिंह ने कहा कि वह भी दुमका में झारखंड उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना करने का प्रस्ताव सदन के सामने रखते है। झारखंड विकास मोर्चा .प्रजातांत्रिक. के प्रदीप यादव ने इसका र्समथन करते हुये कहा कि पूरी सदन की यह र्सव सम्मत राय है।
विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने कहा कि इस प्रस्ताव को सदन में र्सवसम्मति से मंजूर किया है और इसके लिये केन्द्र सरकार से अनुरोध किया जायेगा। इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक चमरा लिंडा ने आज सदन की सदस्यता की शपथ ली।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें