उत्तराखंड की विस्तृत खबर (21 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 जनवरी 2015

उत्तराखंड की विस्तृत खबर (21 जनवरी)

कालिका क्षेत्र की उपेक्षा के खिलाफ भाजपा करेगी आन्दोलन
  • कांग्रेस पर लगाया आरोप, बीआरओ के खिलाफ किसान मुखर

harish rawat
देहरादून, 21 जनवरी(निस)।  धारचूला तहसील के कालिका क्षेत्र के कांग्रेस सरकार द्वारा की जा रही लगातार उपेक्षा के खिलाफ भाजपा ने आन्दोलन का बिगुल फूकने का ऐलान किया। आन्दोलन के दौरान कालिका वासियों के खिलाफ सरकार के दबाव में किये गये मुकदमें को वापस लेने, बाढ़ सुरक्षा का कार्य षुरू करने, बीआओ द्वारा अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा देने की मांगों पर चर्चा की गयी। तय किया गया कि इन मांगों को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार आन्दोलन किया जायेगा। मुख्यमन्त्री और क्षेत्रीय विधायक हरीष रावत पर द्वेश भावना रखकर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप भी लगया गया। कालिका में आम जनता और किसानों की हुई बैठक में तय किया गया कि अब कालिका क्षेत्र की उपेक्षा पर चुप नहीं बैठा जायेगा। इस बात को लेकर नाराजगी जतायी गयी कि एक आन्दोलन को लेकर हुये चक्का जाम में 18 निर्दोश आम लोगों और महिलाओं को झूठे मुकदमें में फसा दिया गया। उप चुनाव के दौरान मुख्यमन्त्री हरीष रावत के परिजनों और कांग्रेसी नेताओं ने आष्वासन दिया था कि चुनाव के बाद इन मुकदमों को सरकार वापस ले लेगी। कांग्रेसी नेताओं ने वापसी के ममालें में जनता के साथ धोखा किया गया है। वर्श 2013 की आपदा में कालिका निवासियों की संचित भूमि ग्रेफ ने सड़क बनाने के लिये ले ली। क्षेत्र हित और राश्ट्र हित में किसानों ने उक्त जमीन बिना किसी षर्त के दे दी। आपदा के डेढ़ वर्श बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया है। संचित भूमि के लिये बनी नहर को भी ग्रेफ ने तोड़ दिया। नहर निर्माण के लिये ग्रेफ ने कोई मद्द नहीं की। सीमा सड़क संगठन जबरन कलमठ का निर्माण कर उनकी भूमि को खतरे की जद में ला रही है। इस क्षेत्र में ग्रेफ के द्वारा अवैध खनन भी किया जा रहा है। नालियों का निर्माण और सड़क से धूल उड़ने के कारण डेढ़ वर्शो से किसानों की खेती को भी नुकषान पहुंचा है। आपदा के समय आम, अमरूद, नीबू प्रजाति के फलदार वृक्षों को भी ग्रेफ ने उजाड दिया। इसका भी मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिला। काली नदी से कालिका की ओर लगातार कटाव हो रहा है उसके बाद भी सिचाई विभाग द्वारा बाढ़ सुरक्षा का कार्य षुरू नहीं किया गया है। भाजपा जिला प्रवक्ता जगत मर्तोलिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार राजनीतिक द्वेश भावना से कालिका क्षेत्र की उपेक्षा कर रही है और आम जनता पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ भाजपा चरणवद्ध ढ़ंग से आन्दोलन करेगी। इसके लिये कालिका में महापंचायत आयोजित कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ लम्बे संघर्श की घोशणा की जायेगी। इस मौके पर पीजी कालेज पिथौरागढ़ पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भीम सिंह कार्की, रवीन्द्र सिंह ठगुन्ना, प्रकाष पिंगल, बसंत पिंगल, किषन पिंगल, राजेन्द्र पिंगल, भूप सिंह पिंगल, भुवन पिंगल, देवन्द्र पिंगल, मोहन सिंह पिंगल आदि मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: