विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (05 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 जनवरी 2015

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (05 जनवरी)

आज 34 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए

vidisha news
त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया के द्वितीय एवं तृतीय चरण के तहत नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जिले में क्रियान्वित है। सोमवार पांच जनवरी को जिला पंचायत सदस्य के लिए 34 अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए है। इस प्रकार अब तक कुल 57 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए है। सहायक रिटर्निंग आफीसर श्री चन्द्रमोहन मिश्र के समक्ष सोमवार पांच जनवरी को जिन 34 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए है उनमें जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-4 के लिए कोमलबाई, सुधा राय और पूजा ने, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-5 से भगवान सिंह धाकड़, मिश्रीलाल, राघवेन्द्र, प्रकाश, जीवनलाल, संतोष, वीरसिंह ने, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-10 से सुदेश, आरती, पानबाई, रामकुवंर ने, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 से गोपाल और सुनील ने, निर्वाचन क्षेत्र क्रमां-12 से लाखनसिंह और संदीप ने, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-13 से लक्ष्मीबाई, गीताबाई, सीमा दांगी और कमला बाई ने, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-14 से पप्पीबाई और सावित्री बाई ने, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-16 से विक्रम सिंह, कमल सिंह राजपूत ने, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-17 से हरीसिंह, आशीष कुमार, नरेन्द्र कुमार, ताहिर मो ने, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-18 से माखन सिंह और निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-19 से चम्पालाल, भगवान सिंह धाकड़ एवं अरसद नेे नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया है। 

सुझाव प्राप्ति के लिए जिला स्तर पर बेवसाइट का संचालन होगा

कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने आज टीएल बैठक के दौरान बताया कि आमजनों के सारगर्भित सुझावों की प्राप्ति के लिए जिला स्तर पर बेवसाइट बनाई जा रही है। जिस पर गणमान्य नागरिक जिले के विकास संबंधी आवश्यक सुझावों से अवगत करा सकते है इसके अलावा क्षेत्रों में क्रियान्वित हितग्राहीमूलक योजनाओं से वंचित सुपात्रो की जानकारी भी दे सकते है। जिला स्तरीय बेवसाइट पर तमाम विभागों की अतिआवश्यक जानकारियां भी मुहैया कराई जाएगी ताकि आमजन आवश्यक जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकें। 

गैस सिलेण्डर मिले
विदिशा विकासखण्ड की सभी शासकीय प्राथमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन तैयार कराने हेतु एलपीजी गैस सिलेण्डर कनेक्शन सहित मुहैया कराए गए है इस प्रकार विकासखण्ड की 278 प्राथमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन तैयार करने वाले स्व-सहायता समूहों को सिलेण्डर सुर्पुद किए गए है। 

वाणी में मधुरता लाएं
कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि ग्रामीणों द्वारा क्षेत्रो में ट्रांसफार्मर खराबी के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इस दौरान विभागीय अधिकारी आमजनों से संवाद के दौरान सहज और मधुर वाणी में चर्चा करें। उन्होंने स्वंय अपना उदाहरण देते हुए बताया कि आरसीसी के जेई से संवाद स्थापित किया जिनके द्वारा मधुर वाणी का उपयोग नही किया गया है भविष्य में संबंधित को चेतावनी देते हुए अपने स्वभाव मंे परिवर्तन लाने की हिदायत उन्होंने दी। 

निरीक्षण करें
कलेक्टर श्री ओझा ने संबंधित विभागो के अधिकारियों से कहा कि वे जिले के स्कूलों, आश्रम और छात्रावासों का सतत निरीक्षण करे और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ आश्रमी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करें इसी प्रकार की अपेक्षा आंगनबाडी केन्द्रो के संबंध में व्यक्त की गई। 

जाति प्रमाण पत्र
कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि जिले के अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछडा वर्ग के विद्यार्थियों को पात्रतानुसार जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाना है इसके लिए संबंधित बीईओ और बीआरसी के द्वारा कार्यवाही को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। इस दौरान बतलाया गया कि अब तक 16 हजार विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र प्रदाय किए जा चुके है।

छात्रवृत्ति वितरण
कलेक्टर श्री ओझा ने बैठक के दौरान अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछडा वर्ग समेत अन्य वर्गो के विद्यार्थियों को शासन के दिशा निर्देशानुसार मिलने वाली छात्रवृत्ति की अद्यतन प्रगति का जायजा लिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का वितरण लगभग किया जा चुका है वही पोस्ट मैट्रिक और महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति आवंटन पांच करोड 11 लाख रूपए प्राप्त हुए है किन्तु एनआईसी के द्वारा पोर्टल अब तक तैयार नही कराए जाने के फलस्वरूप विद्यार्थियों का डाटा समग्र से टाइअप नही होने के कारण इन विद्यार्थियो को इस वर्ष की छात्रवृत्ति की राशि अब तक वितरित नही की जा सकें। शासन स्तर पर पोर्टल को अपडेट करने की कार्यवाही क्रियान्वित है।  

सूर्य नमस्कार
बैठक में बतलाया गया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को जिले के सभी स्कूलों में एक साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर उक्त कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्रागंण में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया गया है। 

अलाव
कलेक्टर श्री ओझा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि निकाय के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रो में अलाव जलाने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में भ्रमण के दौरान यह भी देखे की किसी व्यक्ति को ठंड से बचाव के लिए कम्बल की आवश्यकता हो तो उसे कम्बल प्रदाय किया जाए। 

रोजगार कौशल वर्ष
इस वर्ष को जिले में रोजगार कौशल उन्नयन वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उद्धेश्यों की प्राप्ति के लिए 27 विभागों के अधिकारियों को संयुक्त रूप से जबावदेही सौंपी गई है। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि जिले में निजी कंपनियां अधिक से अधिक रोजगार मेलो का आयोजन करें। इसके लिए संबंधित अधिकारी विशेष प्रयास करें। टीएल बैठक में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, मानव अधिकार आयोग, पीजी सेल, समाधान आॅन लाइन और जन शिकायत निवारण से प्राप्त आवेदनों पर अब तक संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा की गई कार्यवाहियों की बिन्दुवार जानकारियां प्रस्तुत की गई। कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू भदौरिया, जिला पंचायत सीईओ श्री चन्द्रमोहन मिश्र, विदिशा उपखण्ड अधिकारी श्री एके सिंह, संयुक्त कलेक्टर सुश्री माधवी नागेन्द्र समेत समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

हर रोज तीन वार्डो का जायजा लेंगे कलेक्टर 

कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने आज विदिशा नगरपालिका परिषद का प्रभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने अपने चेम्बर में नगरपालिका के अधिकारियों की बैठक आहूत कर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजनो के कार्य समय सीमा में कराया जाना सुनिश्चित करें। नगरवासियों को स्वच्छ जल की आपूर्ति सतत की जाए इसके अलावा नगर में साफ-सफाई स्पष्ट दिखे की ओर निकाय अमला विशेष ध्यान दें। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि उनके द्वारा हर रोज तीन-तीन वार्डो का भ्रमण कर स्थानीय रहवासियों की समस्याओं की जानकारी संवाद स्थापित कर प्राप्त की जाएगी। 

हटाने की कार्यवाही
कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने एनजीटी के द्वारा जारी निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि जिले में बेतवा नदी के किनारे अब कोई भी व्यक्र्ति इंट बनाने का व्यवसाय संचालन नही कर सकेगा। उनके द्वारा जिले में किन व्यक्तियों को ईंट बनाने के लिए लायसेंस जारी किए गए है कि जानकारी तहसीलदारो को अविलम्ब उपलब्ध कराने के निर्देश प्रसारित किए गए है। इसके अलावा क्षेत्र के पटवारियों को सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए है।

आपदा प्रबंधन से अवगत हुए

डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेट होमगार्ड के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में आपदा प्रबंधन के प्रति जनजागृति लाने के उद्धेश्य से कार्यशालाओं का आयोजन सतत किया जा रहा है। विगत दिनों नटेरन मुख्यालय पर आयोजित ततसंबंधी कार्यशाला में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को भी आपदा प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेट श्री संतोष कुमार शर्मा एवं उनकी टीम के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था जिसमें बाढ़ एवं भूकंप से बचाव के अलावा अग्निशमन रेस्क्यू एवं प्राथमिक उपचार की जानकारी विषय विशेषज्ञो द्वारा दी गई। इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ0निर्मला तिवारी, सहायक उप निरीक्षक श्री डीपी श्रीवास्तव, जिला समन्वयक अधिकारी श्री राहुल जायसवाल और श्री पंकज चतुर्वेदी ने भी कार्यशाला को सम्बोधित किया।

ईव्हीएम मशीनों का रेण्डमाइजेशन सम्पन्न

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया के तहत प्रथम चरण के मतदान उपयोग में लाई जाने वाली ईव्हीएम मशीनो का प्रथम स्तरीय रेण्डमाइजेशन आज जिला निर्वाचन कार्यालय में सम्पन्न हुआ। उक्त प्रक्रिया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमबी ओझा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत निर्वाचन) श्रीमती अंजू पवन भदौरिया भी मौजूद थी। ज्ञातव्य हो कि त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया अंतर्गत प्रथम चरण में जिले के दो विकासखण्ड क्रमशः विदिशा एवं बासौदा में मतदान 13 जनवरी 2015 की प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक का समय नियत किया गया है।

श्री बालाजीपुरम काॅलोनी की कार्यकारिणी गठित

विदिषा-05 जनवरी 2015/ श्री बालाजीपुरम काॅलोनी में काॅलोनीवासियों की मंदिर प्रांगण में बैठक हुई, जिसमें काॅलोनी के संचालन हेतु कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इंजी. के.के.जाटव संयोजक, डाॅ. डीएन श्रीवास्तव अध्यक्ष, एडवोकेट ब्रजेन्द्र सिंह परमार उपाध्यक्ष, जीके श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, इंजी. राकेष सागर सचिव, अषोक कुमार शर्मा सहसचिव तथा वेदप्रकाष शर्मा मीडिया प्रभारी चुने गए। वहीं के.पी. ओझा, अभिषेक माथुर, केसी गुप्ता, पीसी कुलश्रेष्ठ, राजकुमार अग्रवाल, एमएल जाटव, जितेन्द्र सिंह राजपूत, वीरेन्द्र शर्मा, अनुराग गुप्ता, निर्भय सिंह राजपूत, अषोक श्रीवास्तव, आरएस सोलंकी, महेन्द्र सोनी, रोहित सक्सेना, अभय सक्सेना, बाईएस सेंगर, विपिन पीतलिया, आरपी मिश्रा, ध्रुव श्रीवास्तव, अभय बेनर्जी, ममतेष पटवा, उमेष पचैरी कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए। 

कोई टिप्पणी नहीं: