स्कूलों में कसावट लाने के लिए निरीक्षण दल गठित
कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने जिले के सभी शासकीय, प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति हो एवं नियुक्त अध्यापकों के द्वारा अध्यापन कार्य कराया जाना सुनिश्चित हो विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाएं खासकर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का बेहतर संचालन कराए जाने के निर्देश पूर्व में संबंधितों को दिए गए है जारी निर्देशो के अनुपालन में संबंधितों के द्वारा क्या-क्या कार्यवाही की जा रही है कि आकस्मिक जांच पड़ताल के लिए निरीक्षण दल गठित किए है। इन दलो को साप्ताहिक न्यूनतम लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। कलेक्टर श्री ओझा ने निरीक्षण दल के अधिकारियों से कहा है कि वे क्षेत्रो का भ्रमण कर अधिक से अधिक स्कूलों का आकस्मिक जायजा लें और अपनी रिपोर्ट कलेक्टर स्टेनो शाखा को सुर्पुद करें इस कार्य में किसी के द्वारा लापरवाही अथवा शिथिलता बरती जाती है तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी साथ ही वार्षिक गोपनीय चरित्रावली में भी ततसंबंध में मतांकन किया जाएगा। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा है कि अनुविभागीय राजस्व अधिकारी स्वंय प्रति सप्ताह न्यूनतम दो विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे इसी प्रकार के निर्देश सभी तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार और जनपद पंचायतों के सीईओ भी प्रभार क्षेत्र के कम से कम दो-दो विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा सप्ताह में कम से कम पांच-पांच विद्यालयों के निरीक्षण की जबावदारी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक के साथ-साथ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड स्त्रोत समन्वयक और संकुल प्राचार्यो को सौंपी गई है। निरीक्षण दल शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों की उपस्थिति और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के जांच स्वंय करेंगे और ऐसे अध्यापक जिनके खिलाफ कार्यवाही की जानी है का प्रतिवेदन मुहैया कराएंगे।
समाधान आॅन लाइन कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को मुख्यमंत्री समाधान आॅन लाइन के माध्यम से लंबित आवेदनों का निराकरण वीडियो कान्फ्रंेसिंग के माध्यम से किया जाता है उक्त कार्यवाही के दौरान संबंधित आवेदक मुख्यमंत्री के समीप बैठकर अपनी समस्या की ओर ध्यान आकर्षित कराते है। आज मंगलवार को मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में अपर मुख्य सचिव श्रीमती अरूणा शर्मा के द्वारा समाधान आॅन लाइन में शामिल प्रकरणों की सुनवाई की गई। एनआईसी के वीडियो कान्फ्रेंसिंग हाल में कलेक्टर श्री एमबी ओझा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी के अलावा अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, जिला पंचायत सीईओ श्री चन्द्रमोहन मिश्र के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
महानिरीक्षक द्वारा कार्यालयों का जायजा
पुलिस महानिरीक्षक होमगार्डस श्री कमल सिंह राठौर ने मंगलवार को विदिशा के डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्डस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा टेªनिंग सेन्टर का जायजा लिया। श्री राठौर ने जिले के विभिन्न थानो में तैनात होमगार्ड जवानो से कहा कि साफ सुथरी वर्दी में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सजगता के साथ करें। पुलिस महानिरीक्षक होमगार्ड श्री राठौर ने होमगार्ड की टेªनिंग सेन्टर कालापाठा का भी भ्रमण कर जायजा लिया और प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रशिक्षित होमगार्ड जवानो से कहा कि वे योग की शिक्षा भी प्राप्त करें। इस अवसर पर उनके साथ डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट श्री एसके शर्मा भी साथ मौजूद थे।
परिवाद का उत्तर देने के लिए सात को न्यायालय में उपस्थित हो, पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम की उद्घोषणा
थाना करारिया में दर्ज अपराध प्रकरण 180/14 के मामले में न्यायिक मजिस्टेªट प्रथम श्रेणी श्री गिरीश कुमार शर्मा ने न्यायालय के समक्ष परिवाद का उत्तर देने के लिए सात फरवरी को हाजिर होने की उद्घोषणा की है। आरोपीगण नियत तिथि को उपस्थित नही होते है तो उनकी सम्पत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की जाएगी।ज्ञातव्य हो कि करारिया थाने में दर्ज उक्त अपराध प्रकरण के फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में ही एक-एक हजार रूपए का इनाम घोषित किया है। जिन फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है उनमें फैरन सिंह पुत्र ओंकार सिंह यादव, घनश्याम पुत्र ओंकार सिंह, जीवन सिंह उर्फ वीरेन्द्र सिंह पुत्र ओंकार सिंह यादव, नथन सिंह पुत्र कमल सिंह निवासी सलईखेडी शामिल है।
जिपं सदस्य हेतु 35 और जनपद सदस्य के लिए 250 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए
- नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन
त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया के द्वितीय एवं तृतीय चरण के तहत नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जिले में क्रियान्वित है। जिला पंचायत के सहायक रिटर्निंग आफीसर श्री चन्द्रमोहन मिश्र के समक्ष मंगलवार छह जनवरी कोे जिला पंचायत सदस्य के लिए 35 अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए है। इस प्रकार अब तक कुल 92 अभ्यर्थियों के द्वारा नामांकन पत्र जमा कराए जा चुके है। इसी प्रकार जिले की पांच जनपद पंचायतों के रिटर्निंग आफीसरों को आज जनपद सदस्य के कुल 250 नाम निर्देशन प्राप्त हुए है इस प्रकार अब तक पांच जनपदों के लिए 647 अभ्यर्थियों ने जनपद सदस्य हेतु नामांकन पत्र दाखिल किए है। मंगलवार छह जनवरी को जनपद सदस्य हेतु जनपदवार प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संख्या इस प्रकार से है। नटेरन मंे 34, लटेरी में 40, सिरोंज में 58, कुरवाई में 62 और ग्यारसपुर जनपद पंचायत के लिए 56 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। इस प्रकार जनपद सदस्य हेतु अब तक जनपदवार प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संख्या इस प्रकार से है। नटेरन में 95, लटेरी में 129, सिरांेज में 130, कुरवाई में 152 और ग्यारसपुर में जनपद सदस्य हेतु 141 अभ्यर्थियों के द्वारा नामांकन पत्र जमा कराए जा चुके है।
प्रवेश आवेदन की तिथि बढाई गई
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सत्र 2015-16 की कक्षा नवमी में प्रवेश हेतु आॅन लाइन आवेदन की पूर्व में अंतिम तिथि तीन जनवरी थी जिसे बढाकर अब 10 जनवरी 2015 व्यवसायिक परीक्षा मंडल के द्वारा की गई है। चयन परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित की गई है। ततसंबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए संस्था की प्राचार्या अथवा कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें