जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने पर भारतीय जनता पार्टी के कोर ग्रुप के नेताों ने कल केंद्रीय नेतृत्व के साथ हुई बैठक में स्पष्ट कर दिया कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ गठबंधन सरकार में तीन तीन वर्ष के फार्मूले में पहला कार्यकाल पार्टी को मिलना चाहिए। भाजपा सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल नयी दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और महासचिव के साथ हुई बैठक में राज्य के शीर्ष नेताओ ने केंद्रीय नेतृत्व को दो टूक शब्दो में बता दिया कि तीन वर्ष के कार्यकाल में पहले नेतृत्व करने का मौका भाजपा को मिलना चाहिए नेताओ ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि मुख्यमंत्री जम्मू का ही होना चाहिए। इन नेताों का कहना था कि भाजपा को सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत मिला है .इसलिए पहले सरकार चलाने का हक उसका है। इसके अलावा जम्मू की जनता ने भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया है .इसलिए मुख्यमंत्री जम्मू का ही होना चाहिए।
सूत्रों के अनुसार दोनों पार्टियों के बीच न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर बातचीत के लिए वार्ताकारों के नामों की घोषणा दो से तीन दिन में हो सकती है। सूत्रों का कहना था कि पीडीपी के साथ न्यूनतम साझा कार्यक्रम .सीएमपी .पर बातचीत के लिए भाजपा की ओर से श्री राममाधव का नाम लगभग तय है ।दूसरे वार्ताकार के तौर पर वित्त मंत्री अरूण जेटली के नाम की चर्चा है। उधर पीडीपी सूत्रों का कहना है कि सीएमपी पर भाजपा के साथ बातचीत के लिए पार्टी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफती और पार्टी के वरिष्ठ नेता मुजफफर हुसैन बेग वार्ताकार हो सकते हैं। कल की बैठक में भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा जितेंद्र सिंह .लद्दाख से सांसद थुपस्तान चेवांग .राज्य इकाई के अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा .संगठन सचिव अशोक कौल .कार्यकारिणी के सदस्य डा निर्मल सिंह .निवर्तमान विधायक दल के नेता अशोक खजूरिया .शमशेर सिंह मन्हास .नव निर्वाचित विधायक कवीन्दर गुप्ता .बाली भगत और राजीव जसरोटिया शामिल थें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें