नगर विकास के कार्यो को शीघ्र पूरा करें-कमिश्नर श्री शुक्ला
नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त श्री संजय शुक्ला ने बुधवार को विदिशा नगरपालिका में क्रियान्वित विकास कार्यो की समीक्षा कलेक्टेªट के सभाकक्ष में की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री एमबी ओझा, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित अन्य विभागों के अलावा नगरपालिका के अधिकारी मौजूद थे।आयुक्त श्री शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप विदिशा शहर का विकास आधुनिक तर्ज पर किया जाना है इसके लिए बकायदा ब्लू प्रिन्ट तैयार किया गया है जिसके अनुसार कार्यो का सम्पादन शीघ्रतिशीघ्र किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री अधोसंरचना के कार्यो की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों से कहा कि कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ-साथ समय पर हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। राजीव आवासीय बस्ती योजना के उन्नयत हेतु जिले को बीस करोड़ रूपए की राशि उपलब्ध कराई गई हैं। चिन्हित हितग्राहियों के लिए प्रथम चरण में चार सौ बीस मकान बनाकर दिए जाएंगे। हितग्राहियों को कालोनी की तर्ज पर तमाम सुविधाएं मुहैया कराए जाने के निर्देश उन्होंने दिए। आयुक्त श्री शुक्ला ने विदिशा शहर की प्रमुख सड़क ईदगाह चैराहे से पीतल मील चैराहे तक और ईदगाह चैराहे से चरण तीर्थ मार्ग को एवं जिला चिकित्सालय से स्टेशन की सड़क को धूलरहित हो इसके लिए सड़को के किनारे पेबर ब्लाक लगाए जाए जिन स्थानो पर उक्त कार्य नही किया जा सकता है उस जगह घास लगाई जाए। इसी प्रकार की अपेक्षा उन्होंने ओवर ब्रिज के सौदर्यीकरण के संबंध में व्यक्त किए। विदिशा शहर के सभी चैराहो, उद्यानो के उन्नयन और सौंदर्यीकरण के संबंध में भी उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। कमिश्नर श्री शुक्ला ने कहा कि नगर की प्रमुख सीवेज लाइन जिन क्षेत्रो से बिछायी जाएगी यदि उस क्षेत्र में सड़को का निर्माण कराया जाना है तो पहले सीवेज लाइन का कार्य पूर्ण किया जाए इसके उपरांत ही डामरीकृत अथवा सीसी रोड़ो का निर्माण कराया जाए। श्री शुक्ला ने शहर में जलापूर्ति, कचरे के निष्पादन हेतु आधुनिक तकनीकी के अलावा साफ सफाई के कार्यो की भी जानकारी प्राप्त की। श्री शुक्ला ने निकाय अमले से कहा कि उनके उत्कृष्ट कार्य निकाय क्षेत्र में स्पष्ट परलिक्षित हो इस और विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने शहर में एक आधुनिक लायब्रेरी तैयार करने का सुझाव दिया जिसमें इन्टरनेट, कम्प्यूटर इत्यादि की सुविधा उपलब्ध हो इस कार्य में जनभागीदारी की महत्वता को भी उन्होंने रेखांकित किया।
फ्लाई ओवर का निरीक्षण
नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त श्री संजय शुक्ला ने विदिशा नगर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का भी मौके पर जायजा लिया। यहां उन्होंने स्थानीय रहवासियों की समस्याओं को भी सुना। श्री शुक्ला ने संबंधित ठेकेदार से कहा कि निर्माण कार्य की हर सप्ताह की प्रगति से कलेक्टर को लिखित अवगत कराए। तदोपरांत भुगतान की कार्यवाही की जाए। मौके पर मौजूद तकनीकी विशेषज्ञो से उन्होंने फ्लाईओवर की गुणवत्ता का परीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री एमबी ओझा, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
श्री रामलीला मेला का तिथिवार कार्यक्रम
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर सक्रांति के पावन पर्व पर श्री रामलीला तथा मेला का भव्य आयोजन कार्यक्रम अनुसार किया जायेगा। श्री रामलीला मेला समिति के मानसेवी सचिव श्री सुरेश बाबू ने तिथिवार आयोजित होने वाले रामलीला के प्रसंगों के संबंध में बताया है कि 14 जनवरी बुधवार को प्रातः 10 बजे भूमिपूजन, दोपहर तीन बजे से शंकरजी की बारात, सायं सात बजे शिव विवाह, 15 जनवरी को गंगा दर्शन, नारद मोह, स्वायम्भुव मनु का तप व वरदान, 16 जनवरी को प्रतापभानु से रावण जन्म तक, 17 जनवरी को इन्द्र मेघनाद युद्व, 18 जनवरी को श्री राम जन्म से बाल लीला, 19 जनवरी को ताड़का व सुवाहु वध, 20 जनवरी को सीता स्वंयवर, परशुराम संवाद, 21 जनवरी को श्री रामचन्द्र जी की दिव्य बारात, 22 जनवरी को श्री राम विवाह, 23 जनवरी को विवाह उत्सव, ब्राहम्ण भोज एवं अयोध्या में दशरथ सभा, 24 जनवरी को श्री रामचन्द्र जी को वनवास, गंगा तरण, 25 जनवरी को चित्रकूट पर भरत मिलाप, 26 जनवरी को खरदूषण वध, 27 जनवरी को सीता हरण, 28 जनवरी को लंका दहन, 29 जनवरी को सेतु बंध, श्री रामेश्वर स्थापना व अंगद रावण संवाद, 30 जनवरी को सेना युद्व, लक्ष्मण शक्ति, 31 जनवरी शनिवार को कुंभकरण वध का प्रसंग प्रस्तुत किया जायेगा। एक फरवरी रविवार मेघनाथ वध, सुलोचना सती, दो फरवरी अहिरावण वध, तीन फरवरी को नारांतक वध, चार फरवरी को सेना युद्ध, मायादर्शन, श्रीराम रावण भीषण युद्व का प्रदर्शन, रावण वध, पांच फरवरी को विभीषण को राजतिलक, भरत मिलाप, छह फरवरी को श्री राम राज्याभिषेक और सात फरवरी शनिवार को श्री राम जी की शोभा यात्रा का श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नंदवाना में शुभागमन होगा। श्री रामलीला प्रति दिन सायं चार बजे से प्रारंभ होगी जबकि रावण वध के दिन दोपहर तीन बजे से कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जायेगी।
अंतिम दिन जिपं सदस्य हेतु 35 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए
त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया के द्वितीय एवं तृतीय चरण के तहत नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के अंतिम दिन सात जनवरी को जिला पंचायत के सहायक रिटर्निंग आफीसर श्री चन्द्रमोहन मिश्र के समक्ष 35 अभ्यर्थियों ने जिला पंचायत सदस्य के हेतु नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया है। इस प्रकार जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल 127 अभ्यर्थियो के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए है।
ईव्हीएम मशीनो का द्वितीय रेण्डमाइजेशन सम्पन्न
त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया के प्रथम चरण तहत विदिशा और बासौदा जनपद के मतदान केन्द्रों पर उपयोग में लाई जाने वाली ईव्हीएम मशीनो का द्वितीय रेण्डमाइजेशन आज सम्पन्न हुआ।
प्रेक्षक नियुक्त
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शमशाबाद नगर पंचायत के चुनाव हेतु श्री एआर खान को प्रेक्षक नियुक्त किया है। प्रेक्षक श्री खाॅन का मोबाइल नम्बर 9993176282 है। प्रेक्षक श्री खाॅन शमशाबाद में स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस में ठहरे हुए है। कोई भी व्यक्ति, अभ्यर्थी उक्त मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर निर्वाचन संबंधी शिकायतों को दर्ज करा सकता है।
मंदबुद्धि, सीपी, बहुविकलांग बच्चों के परीक्षण, उनके माता-पिता के प्रषिक्षण हेतु दो-दिवसीय निषुल्क षिविर कल से
- जिला प्रषासन के सहयोग से आयोजित विषेष षिविर
विदिषा-7 जनवरी 2015/अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद तथा जिला प्रषासन द्वारा मंदबुद्धि, सीपी (सिरेबल पाल्सी) और बहुविकलांग बच्चों की जाँच, परीक्षण एवं उनके माता-पिता के प्रषिक्षण हेतु 2-दिवसीय निषुल्क प्रषिक्षण षिविर का आयोजन 9-10 जनवरी को पुराना बस स्टेण्ड के समीप सत्संग भवन में किया गया है।
पंजीयन, परीक्षण, प्रषिक्षण
इस षिविर में 9 एवं 10 जनवरी को प्रतिदिन प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक पंजीयन तथा परीक्षण और दोपहर 2 से अपराह्न 5 बजे तक प्रषिक्षण दिया जाएगा। मंदबुद्धि प्रषिक्षण विषेषज्ञ डाॅ. कान्तभूषण गौड़ तथा डीएमआर मुम्बई की टीम द्वारा परीक्षण कर प्रषिक्षण दिया जाएगा।
क्षेत्रवार व्यवस्था
नगरपालिका विदिषा, नगर पंचायत शमषाबाद तथा लटेरी, जनपद पंचायत विदिषा, नटेरन तथा लटेरी क्षेत्रों के हितग्राहियों के लिए 9 जनवरी और नगरपालिका बासौदा, सिरोंज तथा कुरवाई, जनपद पंचायत बासौदा, कुरवाई, ग्यारसपुर तथा सिरोंज क्षेत्रों के हितग्राहियों हेतु 10 जनवरी पंजीयन, परीक्षण तथा प्रषिक्षण तिथि निर्धारित की गई है।
ऐसे हितग्राही
ऐसे बच्चे जो स्वयं से भोजन, कपड़े पहनना, स्नान आदि नहीं कर सकते, जो ठीक से बोल नहीं पाते तथा समझने की जिनमें क्षमता नही होती, जिन्हें कभी-कभी दौरे पड़ते हों, जो पढ़-लिख नहीं सकते, जिनके हाथ-पैर में अकड़न हो, जिद्दी (हठी) हों, ऐसे छोटे बच्चे जो गर्दन नहीं सम्भाल पाते, बैठ नहीं सकते, चल-फिर नहीं सकते और ऐसे बच्चे जो सामान्य बोलचाल, बोलने, समझने के विकास में पिछड़े हों इस षिविर में लाभान्वित होंगे।
शिविर में सुविधाएं
विकलांगता प्रमाणपत्र हेतु बच्चे के चार फोटो एवं लीगल गार्जियनषिप हेतु संरक्षक के दो फोटो लाना अनिवार्य है। 6 वर्ष से अधिक आयु के बहुविकलांग/मानसिक रूप से अविकसित निषक्तजनों को सहायता अनुदान राषि 500 रू. मासिक, राष्ट्रीय न्यास के निरामय बीमा योजना, राष्ट्रीय न्यास से लीगल गार्जिनषिप योजना, राष्ट्रीय विकलांग वित्त विकास निगम द्वारा ऋण योजना तथा इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय निषक्त पेंषन/सामाजिक सुरक्षा पेंषन योजना की जानकारी भी दी जाएगी। षिविर में चाय, नाष्ता, भोजन तथा ठहरने की निषुल्क व्यवस्था जिला प्रषासन द्वारा सत्संग भवन में ही की गई है।
सम्पर्क करें
इस षिविर के संबंध में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. पीके चतुर्वेदी से मोबा. 09425636909, उपसंचालक सामाजिक न्याय सीएल पंथारी मो. 08878163784, जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र सर्वेन्द्र प्रताप सिंह मो. 09424535534, अध्यक्ष राजुल विकलांग कल्याण समिति संजीव कुमार जैन मो. 08889829433, श्रीहरि वृद्धाश्रम की अध्यक्षा श्रीमती इन्दिरा-वेदप्रकाष शर्मा मो. 09425637506, भगवान सिंह राजपूत मो. 09826967950, मोहनलाल अहिरवार मो. 09826621374, राजेन्द्र भगोरिया मो. 09893025716 सम्पर्क किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें