विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (21 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 जनवरी 2015

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (21 जनवरी)

वन मंत्री डाॅ शेजवार ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के पावन पर्व पर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के वन मंत्री डाॅ गौरीशंकर शेजवार ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेगे।

केन्द्रीय विद्यालय का जायजा, मारपीट करने वाले छात्र निलंबित

कलेक्टर श्री एमबी ओझा और अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने बुधवार को विदिशा के केन्द्रीय विद्यालय का जायजा लिया और विद्यालयीन स्टाफ से संस्था की गतिविधियों के संबंध में  जानकारी प्राप्त की। संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि गत दिवस संस्था के जिन विद्यार्थियों द्वारा आपस में मारपीट की गई थी उन्हंे निलंबित कर दिया गया है वे छात्र परीक्षा देने ही अपने पालक के साथ संस्था में आएंगे। इस दौरान संस्था में रिक्त पदो की पूर्ति कराए जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही सम्पादित कराए जाने का आग्रह श्री शर्मा ने किया।

समारोह स्थल का जायजा

vidisha news
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के पावन पर्व पर जिला मुख्यालय के पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के मद्देनजर जारी तैयारियों और परेड़ का आज कलेक्टर श्री एमबी ओझा और पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी ने संयुक्त रूप से जायजा लिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, एसडीएम श्री एके सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री ओझा ने व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ज्ञातव्य हो कि समुचित कार्यक्रमों की अंतिम पूर्वाभ्यास का जायजा 24 जनवरी को लिया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम में जिन शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जाएगी उनमें वात्सल्य सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, ट्रिनीटी कान्वेंट स्कूल, नवोदय विद्यालय शमशाबाद, एमएलबी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सनराइजर्स हायर सेकेण्डरी स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर तलैया और गंजबासौदा के एसआरएस कान्वेन्ट स्कूल शामिल है।

भारत पर्व के आयोजन हेतु दिशा निर्देश

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की सायंकाल को जिला मुख्यालय पर लोकतंत्र के लोकोत्सव भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के मद्देनजर की जाने वाली तैयारियों को आज अंतिम रूप दिया गया। जिला पंचायत के सीईओ और कार्यक्रम के नोड्ल अधिकारी श्री चन्द्रमोहन मिश्र ने बैठक आहूत कर आयोजन के मद्देनजर गठित प्रकोष्ठो के द्वारा अब तक की गई तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा की। जिपं सीईओ श्री मिश्र ने कहा कि आयोजन सुव्यवस्थित रूप से जनप्रिय हो इसके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों में लयबद्धता बनी रही। इस दौरान बतलाया गया कि जिले के  नवांकुर विद्यालय, सेन्टमेरी, आरएसएम कान्वेन्ट गंजबासौदा और आदिम छात्रावासो के विद्यार्थियों के द्वारा भी राष्ट्रीय ओतप्रोत गरिमामय कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जाएगी। इसके अलावा सांस्कृतिक विभाग से अनुबंधित दलो के सदस्यो के द्वारा भी लोकनृत्य एवं आजादी के तराने पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। जिपं सीईओ के चेम्बर में सम्पन्न हुई इस बैठक में समस्त प्रकोष्ठो के नोड्ल अधिकारी के अलावा उनके सहयोगी मौजूद थे।

मतदाता दिवस का आयोजन 24 को

राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाए जाने के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की अवर सचिव श्यामबाई धुव्रे द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए है जिसमें उल्लेख किया गया है कि 25 जनवरी को शासकीय अवकाश होने से राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ सभी शासकीय विभागों, कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में 24 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

ग्रामोद्योग जागरूकता शिविर का आयोजन

मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत विदिशा द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन 24 जनवरी 2015 शनिवार को हितकारिणी धर्मशाला स्टेशन के पास गंजबासौदा में किया जा रहा है। शिविर में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदाय की जाएगी। सभी इच्छुक बेरोजगार युवक, युवतियों से आग्रह किया गया है कि उक्त शिविर में शामिल होकर शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए उनका लाभ लें।

निकायो एवं जनपदो में गणतंत्र समारोह के आयोजन के संबंध में दिशा निर्देश

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत एवं निकायो के निर्वाचन की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के कारण 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रसारित किए है जिसके अनुसार शासन और शासकीय संस्थाओं द्वारा आयोजित समारोह में त्रि-स्तरीय पंचायत संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा ध्वजारोहण नहीं किया जाए। जिन नगरीय क्षेत्रो में आदर्श आचरण संहिता लागू है वहां उस नगर की वर्तमान निकाय के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा शासन और शासकीय संस्थाओं द्वारा आयोजित समारोह में ध्वजारोहण नही किया जाए। ध्वजारोहण समारोह में आदर्श आचरण संहिता का पालन किया जाना अपेक्षित किया गया है।

फोटोग्राफर एवं कैमरामेनो की बैठक आज

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के पावन पर्व पर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कार्डधारी दैनिक समाचार पत्रो के फोटोग्राफरो और इलेक्ट्राॅनिक चैनलो के कैमरामेनो को प्रवेश नियत स्थल हेतु दिया जाएगा। व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और आवश्यक सुझाव से अवगत होने के उद्धेश्य से अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में 22 जनवरी की शाम चार बजे बैठक आयोजित की गई है। उक्त बैठक में सम्माननीय प्रेस फोटोग्राफरो एवं न्यूज चैनलो के कैमरामेनो से आग्रह किया गया है कि वे बैठक में शामिल होेकर व्यवस्थाओं के मद्देनजर अपने सुझावो से अवगत करा सकते है।

ईव्हीएम मतो की गणना आज 

विदिशा जनपद पंचायत के रिटर्निंग आफीसर श्री रविशंकर राय ने बताया है जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद सदस्य के लिए ईव्हीएम के माध्यम से हुए मतदान की मतगणना 22 जनवरी को एसएसएल जैन काॅलेज के दो कक्षो में प्रातः 7.30 बजे से प्रारंभ होगी। विदिशा जनपद पंचायत की मतगणना कुल 25 टेबिलो पर की जाएगी। तदानुसार कक्ष क्रमांक-एक में मतगणना टेबिल क्रमांक एक से 13 तक और कक्ष क्रमांक-दो में 14 से 25 तक की टेबिल लगाई जाएगी। टेबिल जनपद क्षेत्र के वार्ड अनुसार होगी। प्रत्येक टेबिल पर जनपद सदस्य प्रत्याशी अथवा उनके द्वारा नियुक्त एजेन्ट में से कोई एक मतगणना के दौरान उपस्थित हो सकता है। रिटर्निंग आफीसर श्री राय ने बताया है जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक-एक एवं तीन के लिए क्रमशः 9-9 टेबिल और निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-दो के लिए कुल 11 टेबिलो पर मतगणना की जाएगी। जाएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: