वन मंत्री डाॅ गौरीशंकर शेजवार ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे
- कार्यक्रम की मिनिट टू मिनिट जानकारी
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के पावन पर्व पर विदिशा जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले समारोह में वन, जैव विविधता एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ गौरीशंकर शेजवार ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी लेंगे। पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित होने वाले समारोह कार्यक्रम की मिनिट टू मिनिट जानकारी इस प्रकार से है। प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन, प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्र गान, प्रातः 9.05 बजे परेड का निरीक्षण, प्रातः 9.10 बजे मुख्यमंत्री महोदय के संदेश का वाचन, प्रातः 9.25 बजे मध्यप्रदेश गान, प्रातः 9.30 बजे मार्च पास्ट, प्रातः 9.40 बजे झांकियों का प्रदर्शन, प्रातः 10 बजे छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां और प्रातः 10.40 बजे मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण किया जायेगा।
शुष्क दिवस के आदेश
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिले में शुष्क दिवस घोषित करने के आदेश कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री एम0बी0ओझा द्वारा जारी कर दिए गए है। जारी आदेश में उल्लेख है कि 26 जनवरी 2015 सोमवार (गणतंत्र दिवस) को विदिशा जिले की समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानों से मदिरा विक्रय एवं मद्य भण्डारगारों से मदिरा परिवहन निषिद्व किया गया है। कलेक्टर श्री ओझा ने जिला आबकारी अधिकारी को जारी आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। जारी आदेश का तामीली वृृत्त से संबंधित लायसेंसो में कराने हेतु भी निर्देशित किया गया है।
रोशनी के निर्देश
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर जिले के सभी सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व की इमारतों पर प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए है। ततसंबंध में कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने समस्त विभागों के जिलाधिकारियों, निकायों, जनपदो के अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश जारी कर दिए है।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 को
प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है इस वर्ष उक्त कार्यक्रम एसएटीआई पाॅलिटेक्निक के सेमीनार हाल में प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम मंें नवीन मतदाताओं को पहचान पत्रो का वितरण किया जाएगा एवं छूटे हुए पात्र मतदाता प्रारूप-6 में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। नाम निरसन हेतु प्रारूप-7 में संशोधन हेतु प्रारूप-8 प्रस्तुत कर सकते है। कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को लोकतंत्र संबंधी शपथ भी दिलाई जायेगी।
उपस्थित होने के निर्देश
कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने जिला मुख्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह स्थल पुलिस परेड ग्राउण्ड पर समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
आर्थिक मदद जारी
कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने सर्पदंश के तहसीलो में लंबित प्रकरणो में पीडि़तो के लिए नियमानुसार आर्थिक सहायता जारी कर दी है। संबंधित क्षेत्रों के तहसीलदार को उन्होंने निर्देश दिए है कि मृतकों के निकटतम परिजनों को राशि प्रदाय की कार्यवाही क्रियान्वित कर कि गई कार्यवाही से जिला कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करें। जिले की तीन तहसील कुरवाई, सिरोंज और लटेरी के लिए क्रमशः पचास-पचास हजार रूपए की राशि जारी की गई है।
कनारा क्रिकेट प्रतियोगिता 2015 स्थगित
विदिशा: 45 वी अखिल भारतीय कनारा क्रिकेट प्रतियोगिता 2015 का आयोजन दिनांक 22 जनवरी 2015 से 01 फरवरी 2015 तक उत्कृष्ठ विद्यालय के खेल मैदान पर किया जा रहा था । क्लव के सचिव श्री संदीप डोंगर सिंह ने बताया कि बारिष अधिक होने के कारण प्रतियोगिता आगामी दिनांक तक स्थगित की जाती है । प्रतियोगिता प्रारंभ की तिथि से बाद में अवगत कराया जावेगा ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें