प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में 4-5 रैलियों को संबोधित करेंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 23 जनवरी 2015

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में 4-5 रैलियों को संबोधित करेंगे


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की चार-पांच चुनावी रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि मोदी कार्यक्रमों में बहुत व्यस्त है। लेकिन हमने उनसे समय मांगा है और वो दिल्ली में चार से पांच रैलियों को संबोधित करेंगे।

दिल्ली में होने वाली जनसभाएं 29 जनवरी से चार फरवरी के बीच होगी। उपाध्याय ने बताया कि इन रैलियों का समय और स्थान अभी तय नहीं किया गया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि पार्टी 26 जनवरी के बाद अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। माना जा रहा है कि यह 27 या 28 जनवरी को जारी किया जा सकता है।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए सात फरवरी को मतदान होना है जबकि मतगणना दस फरवरी को होगी। बीजेपी दिल्ली चुनाव को बेहद अहम मानकर चल रही है। इसी के साथ ही प्रधानमंत्री के अलावा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी और कई अन्य वरिष्ठ नेता राजधानी के विभिन्न इलाकों में रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं उपाध्याय ने बताया कि पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी सभी 70 सीटों के लिए रोड शो करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: