जम्मू कश्मीर में जल्द अच्छी सरकार बनने जा रही है : राम माधव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 23 जनवरी 2015

जम्मू कश्मीर में जल्द अच्छी सरकार बनने जा रही है : राम माधव


भाजपा ने विश्वास जताया कि जम्मू कश्मीर में जल्द ही सरकार का गठन होगा और इसके लिए ‘बहुत ठोस और सकारात्मक प्रयास’ किए जा रहे हैं। पार्टी के महासचिव राम माधव ने यह संकेत भी दिया कि मुफ्ती मुहम्मद सईद के नेतृत्व वाली पीडीपी के साथ सरकार गठन को लेकर चल रही बातचीत में प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने सरकार बनाने के लिए जनादेश दिया है अस्थिरता के लिए नहीं।

उल्लेखनीय है कि 87 सदस्यीय जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 दिसंबर को आ गए थे और खंडित जनादेश में पीडीपी को 28 और भाजपा को 25 सीट मिली हैं। इनके अलावा नेशनल कांफ्रेंस को 15 और कांग्रेस को 12 सीट प्राप्त हुई हैं। सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 44 सीट का होना जरूरी है।

माधव ने कहा, ‘जम्मू कश्मीर में हम शीघ्र ही एक अच्छी सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने एक पत्रिका के कार्यक्रम में बातचीत के दौरान यह बाते कहीं। यह पूछे जाने पर कि चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी पीडीपी क्या इसमें साथ है, उन्होंने किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘राज्य में एक अच्छी सरकार बनाने के लिए बहुत ठोस और सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।’

इस सवाल पर कि क्या सहयोगी दलों के साथ बातचीत प्रगति पर है, उन्होंने कहा, ‘जी हां, निश्चित ही।’ जम्मू कश्मीर चुनाव के दौरान अपनी पार्टी के प्रभारी रहे माधव ने कहा कि संभावित सहयोगी दलों से आगे की बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सरकार में शामिल रहने का जनादेश है। वह इन प्रश्नों के सीधे उत्तर को हालांकि टाल गए कि गठबंधन में उनकी पार्टी सीनियर पार्टनर होगी या जूनियर। उन्होंने कहा बातचीत में आप शर्ते नहीं लगा सकते।

कोई टिप्पणी नहीं: