सोनिया, मनमोहन अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा से मिलेंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 23 जनवरी 2015

सोनिया, मनमोहन अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा से मिलेंगे


गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात करेंगे. सूत्रों ने कहा कि सोनिया गांधी व मनमोहन सिंह आईटीसी मौर्य होटल में ओबामा से मिलेंगे. मुलाकात सोमवार अपराह्न् दो व चार बजे के बीच होने की संभावना है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी उनके साथ होंगे या नहीं.

ओबामा नवंबर, 2010 में भारत दौरे पर आए थे, उस वक्त मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे. ओबामा ने सिंह को एक 'अच्छा मित्र' बताया था.

ओबामा ने साल 2010 में टोरंटो में द्विपक्षीय बैठक से पूर्व कहा था, "मैं आपको बता सकता हूं कि यहां जी-20 में जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बोलते हैं तो लोग सुनते हैं, विशेषकर आर्थिक मुद्दों पर उनकी गहरी समझ की वजह से." ओबामा अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ भारत दौरे पर आएंगे. वे 25 जनवरी को दिल्ली आएंगे.

कोई टिप्पणी नहीं: