अब आप जजों के खिलाफ भी शिकायत कर सकते हैं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 जनवरी 2015

अब आप जजों के खिलाफ भी शिकायत कर सकते हैं


सुप्रीम कोर्ट ने जजों के खिलाफ शिकायत करने को लेकर एक अधिसूचना जारी की है. इसके तहत अब सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जजों के खिलाफ भी शिकायत हो सकेगी. सुप्रीम कोर्ट की इस अधिसूचना से पहले अभी तक जज के खिलाफ शिकायत नहीं की जा सकती थी लेकिन इसके बाद जजों के खिलाफ शिकायत की जा सकेगी. इससे पहले जजों पर कार्रवाई के लिए अलग से कानून (जजेज इंक्वायरी एक्ट, 1968) बनी हुई है जोकि बहुत ही जटिल और समय लेने वाली है.


सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि इस कदम से लोगों का न्यायपालिका पर भरोसा बढ़ेगा. शीर्ष कोर्ट ने कहा कि अगर आपके द्वारा की गई शिकायत में दम हुआ तो चीफ जस्टिस उसकी जांच करवाएंगे. सबूत पाए जाने पर उसकी तीन जजों की जांच कमेटी से गहन जांच करवाई जाएगी. इसके बाद अगर जज दोषी पाया गया तो चीफ जस्टिस उसे न्यायिक कार्य से हटाने, पद से इस्तीफा दिलाने, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के लिए कहने और जवाब-तलब करने के लिए पीएम को सूचना देने तक का दंड दे सकते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: