दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जबर्दस्त जीत की ओर बढने के साथ तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने आज इसे भारत के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में एक ‘‘निर्णायक मोड़’’ और उन लोगों के लिए भारी पराजय बताया जो प्रतिशोध की राजनीति में लिप्त हैं.
तृणमूल नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘यह जनता की जीत है और यह अहंकार और उन लोगों की भारी पराजय है जो राजनीतिक प्रतिशोध कर रहे हैं और लोगों के बीच नफरत फैला रहे हैं.’’ एक अन्य ट्वीट में ममता ने कहा, ‘‘दिल्ली का चुनाव मौजूदा राजनीतिक स्थिति में एक निर्णायक मोड़ है और यह जाहिर करता है कि लोकतंत्र में राजनीतिक प्रतिशोध के लिए कोई जगह नहीं है. देश को इस बदलाव की जरूरत थी .
ममता ने कुछ दिनों पहले कहा था कि वह चाहती हैं कि एक साझा मोर्चा बने, जिसमें लालू, नीतीश मुलायम और केजरीवाल हों लेकिन उसके मुखिया मुलायम न होकर केजरीवाल बनें. उन्होंने दिल्ली के मतदाताओं, आप के कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी इस बड़ी जीत के लिए बधाई दी और कहा कि वह बहुत खुश हैं. चुनाव से दो दिन पहले ममता बनर्जी ने देश की व्यापक आवश्यकता और दिल्ली के विकास के लिए राष्ट्रीय राजधानी के मतदाताओं से आम आदमी के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें