आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत लगभग तय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015

आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत लगभग तय

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतगणना के रूझानों में आम आदमी पार्टी को बीजेपी पर मिलती दिख रही भारी बढ़त के बाद आप के समर्थकों में जबरदस्त जश्न का माहौल है और लाउडस्पीकरों पर उनकी चुनावी धुन ‘पांच साल केजरीवाल’ हर ओर गूंज रही है.

पार्टी के कार्यालय में बड़ी-बड़ी एलसीडी स्क्रीनें लगाई गई हैं, जिनपर दर्शाई जाने वाली हर बढ़त के साथ समर्थकों के बीच हर्ष और उल्लास की लहर दौड़ जाती है. जश्न में डूबे समर्थक के दिलों में जोश और हाथों में तिरंगा खूब हिलोरे ले रहा है.

पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल आज सुबह जल्दी ही पार्टी दफ्तर पहुंच गए थे और ऐसा माना जा रहा है कि अंतिम नतीजे घोषित होने के बाद वे समर्थकों को संबोधित कर सकते हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, योगेंद्र यादव और संजय सिंह भी पटेल नगर स्थित पार्टी दफ्तर में मौजूद हैं और समय-समय पर समर्थकों को संबोधित करने के लिए बालकनी में आ रहे हैं.

‘ 

कोई टिप्पणी नहीं: