अन्ना हजारे ने अरविन्द केजरीवाल को बधाई दी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015

अन्ना हजारे ने अरविन्द केजरीवाल को बधाई दी

गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में उनके मुख्य सहयोगी रहे आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत पर बधाई दी और उनसे अपील की कि वह अपने 'आंदोलन' को न भूलें. इसके साथ ही अन्ना ने इस हार के लिए किरन बेदी को दोषी नहीं बताया.

हजारे ने कहा, "मैं दिल्ली में जीत पर केजरीवाल को बधाई देता हूं और उनसे अपील करता हूं कि वह पहले कार्यकाल में की गई गलतियों को ना दोहराएं और न ही आंदोलन को भूलें." अन्ना ने कहा, ''इस हार के लिए किरन बेदी दोषी नहीं है, यह मोदी की हार है. '' जन लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर 2011 में जन आंदोलन करने वाले हजारे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को दिल्ली में मिली हार की वजह लोगों से किया गया वादा पूरा न करना है.

उन्होंने कहा, "बीजेपी ने लोगों से वादा किया था कि उनके लिए भ्रष्टाचार शीर्ष प्राथमिकता होगी, लेकिन केंद्र में इसकी सरकार बनने के नौ महीने बाद आज कोई इस मुद्दे पर बात नहीं करता. इसकी लोगों में विश्वसनीयता कम हुई और इसलिए उसे हार का मुंह देखना पड़ा." हजारे ने केजरीवाल को नसीहत दी कि जिस तरह जनता ने उनमें भरोसा दिखाया है, वह उसी भरोसे पर कायम रहते हुए अपने कार्यकाल के दौरान जनता से जुड़े मुद्दे पर काम करें.

कोई टिप्पणी नहीं: