बोकोहरम ने किया 20 लोगों का अपहरण, 12 लोगों को दी फांसी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015

बोकोहरम ने किया 20 लोगों का अपहरण, 12 लोगों को दी फांसी

उत्तरी कैमरून में बोकोहरम के संदिग्ध सदस्यों ने एक बस से 20 लोगों का अपहरण करने के बाद उनमें से 12 लोगों को फांसी दे दी। एक स्थानीय निवासी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि अपहरण की घटना रविवार को हुई और जीवित बचे लोगों को छोड़ दिया गया है। उसकी पत्नी भी अगवा किए गए लोगों में थी। एक स्थानीय गैर सरकारी संगठन ने इस घटना की पुष्टि की है। 

रक्षा सूत्रों के मुताबिक सभी पीडित एक बस में यात्रा कर रहे थे जिस पर कथित रूप से बोकोहरम के सदस्यों ने हमला बोल दिया। यह बस कोजा से मोरी की ओर जा रही थी। ये दोनों शहर नाइजीरियाई सीमा के समीप देश के एकदम उत्तरी छोर पर है। गौरतलब है कि बोकोहरम के हमले के कारण नाइजीरिया में लगभग दस लाख लोगों को अपना मकान छोड़कर पलायन करना पड़ा है एवं अब यह पड़ोसी देश कैमरून और नाइजर को भी निशाना बना रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: